• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान इंडिया ने अपने फ्यूचर प्लान से उठाया पर्दा: तीन कारें उतारेगी ये कंपनी,लॉन्च टाइमलाइन की भी दी जानकारी

    इन तीनों कारों में से सबसे पहले एक कॉम्पैक्ट एमपीवी लॉन्च होगी जिसे 2026 के पहले क्वार्टर तक लॉन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 29, 2025 18:31 ist
    info icon
    published onMay 29, 2025 18:31 IST
    last updated onMay 29, 2025 18:31 IST
    222 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan MPV And SUV Teaser

    निसान के भारत छोड़ने की अफवाहों को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने खारिज कर दिया है। उन्होंने एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम यहीं रहेंगे।" इस घोषणा के साथ, कारमेकर ने कहा कि वह तीन नए मॉडल पेश करने की राह पर है और इसके लिए लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा भी की है।

    फिलहाल निसान के इंडियन पोर्टफोलियो में निसान मैग्नाइट और इंपोर्टेड निसान एक्स-ट्रेल मौजूद है और निसान को भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ज्यादा मास मार्केट मॉडल्स की जरूरत है। कंपनी भविष्य में भारत में एक कॉम्पैक्ट एमपीवी,कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक 7 सीटर एसयूवी उतारेगी। 

    लॉन्च टाइमलाइन समेत इन अपकमिंग कारों की डीटेल्स इस प्रकार से है। 

    निसान कॉम्पैक्ट एमपीवी: 2026 की शुरूआत में होगी लॉन्च

    Renault Triber-based Nissan MPV teased

    इन तीनों कारों में से सबसे पहले एक कॉम्पैक्ट एमपीवी लॉन्च होगी जिसे 2026 के पहले क्वार्टर तक लॉन्च किया जाएगा। ये मॉडल अपने प्री प्रोडक्शन फेज में है और ये रेनो ट्राइबर की तर्ज पर तैयार की जा सकती है। एक टीजर के जरिए इसके डिजाइन की झलक भी निसान दिखा चुकी है। इस एमपीवी के बारे में ज्यादा जानने के लिए पढ़िये ये स्टोरी। 

    निसान की क्रेटा के मुकाबले में आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी: 2026 के मध्य तक होगी लॉन्च

    New Nissan SUV teased

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी पॉपुलर सेगमेंट में से एक है जिसका हर कारमेकर फायदा भी उठा रहा है। ऐसे में निसानन भी इस सेगमेंट में एक कार उतारेगी जहां उसका मुकाबला,हुंडई क्रेटा,मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस से रहेगा। 

    इस मॉडल को कंपनी के सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जिसपर अपकमिंग रेनो डस्टर भी तैयार होगी। निसान ने इस मॉडल का भी टीजर जारी किया है जिसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल और स्कवायर्ड ऑफ एलिमेंट्स और इससे बड़ी एसयूवी निसान पेट्रोल से कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए जाएंगे। इसकी फीचर लिस्ट और पावरट्रेन ऑप्शंस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है मगर कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि इसमें डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा और इसमें कुछ ऐसे फीचर्स पेश किए जा सकते हैं जो भारत में किसी कार में पहली बार मिलेंगे। 

    निसान 7 सीटर एसयूवी: 2027 की शुरूआत तक होगी लॉन्च

    निसान मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में भी एक कार पेश करेगी जहां वो एक मिड साइज 7 सीटर एसयूवी उतारेगी। ये कंपनी की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक एक्सटेंडेड वर्जन होगी और इसे 2027 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस निसान कार के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है मगर इसकी स्टाइलिंग इसके 5 सीटर वर्जन से अलग हो सकती है। 

    निसान के लिए भारत रहेगा एक प्रमुख बाजार

    Nissan Magnite side profile

    वत्स ने ये भी कहा है कि निसान के लिए भारत एक प्रमुख बाजार रहेगा। इसका एक सबसे बड़ा कारण एक्सपोर्ट भी माना जा सकता है जहां अभी कंपनी दूसरे देशों में मैग्नाइट का लेफ्ट हैंड वर्जन एक्सपोर्ट कर रही है। इन नए मॉडल्स के साथ कंपनी प्रमुख बाजारों में अपना एक्सपोर्ट बढ़ाएगी। 

    इसके अलावा कंपनी यहां इंपोर्टेड कारें उतारना भी बंद नहीं करेगी और वो निसान एक्स-ट्रेल जैसे दूसरे  फुल इंपोर्टेड व्हीकल्स को यहां उतारने की संभावना भी देखेगी। 

    तो ये है निसान की भारत में आने वाली तीन कारें। कौनसी कार आपको लगी ज्यादा आकर्षक? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान टेक्टॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है