• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति सेलेरियो कार का इंटीरियर पहली बार टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति सुजुकी (maruti suzuki) इन दिनों नई सेलेरियो कार (new celerio) पर काम कर रही है, हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा है। इस बार इसके एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर की भी झलक दिखाई पड़ी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 18, 2020 19:33 ist
    info icon
    published onNov 18, 2020 19:33 IST
    last updated onNov 18, 2020 19:33 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट
    • नई सेलेरियो कार वैगनआर वाले हियरटेक प्लेटफार्म पर बनी हुई हो सकती है।
    • इसके केबिन में दो कप होल्डर और सेंट्रल माउंटेड फ्रंट पावर विंडो कंट्रोल्स दिए गए हैं। 
    • इसके टॉप मॉडल में 7.0 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया जा सकता है।
    • नई सेलेरियो कार में पहले की तरह 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
    • इसमें वैगनआर और स्विफ्ट वाला 1.2 लीटर इंजन भी दिया जा सकता है।
    • भारत में इसे 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    मारुति सुजुकी (maruti suzuki) इन दिनों नई सेलेरियो कार (new celerio) पर काम कर रही है, हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा है। इस बार इसके एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर की भी झलक दिखाई पड़ी है।

    चर्चाएं हैं कि नई मारुति सेलेरियो (new maruti celerio) हियरटेक प्लेटफार्म पर बेस्ड हो सकती है, इसी प्लेटफार्म पर वैगन आर कार भी बनी है। ऐसे में इसका व्हीलबेस बड़ा और केबिन ज्यादा स्पेसिशियस हो सकता है। टेस्टिंग मॉडल को देखकर कहा जा रहा है कि यह इसका बेस वेरिएंट एलएक्सआई हो सकता है, क्योंकि इसमें व्हील कैप, रियर वाइपर और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स नहीं दिए गए हैं। इस 5 सीटर कार के इंटीरियर में डैशबोर्ड को कवर से ढ़का हुआ था लेकिन तस्वीर में दो कप होल्डर, नॉन एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, 12 वॉट चार्जिंग सॉकेट और सेंट्रल माउंटेड फ्रंट पावर विंडो स्विच की झलक देखी जा सकती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई सेलेरियो गाड़ी में मारुति का लेटेस्ट 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) और सेंट्रल एसी वेंट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    मारुति सेलेरियो 2020 में मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस इंजन के साथ इसमें पहले की तरह सीएनजी किट का ऑप्शन भी दे सकती है। इसके अलावा इसमें वैगनआर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। यह इंजन 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    नई मारुति सेलेरियो को भारत में 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और यह पहले से थोड़ी महंगी हो सकती है। वर्तमान में सेलेरियो कार की प्राइस 4.41 लाख रुपये से 5.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। मारुति कारों की रेंज में इसे एस-प्रेसो और वैगनआर के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसका कंपेरिजन टाटा टियागो, डैटसन गो, हुंडई सैंट्रो और मारुति इग्निस से होगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी नई सेलेरियो हैचबैक के साथ इसका सेलेरियो एक्स वर्जन भी पेश कर सकती है।

    यह भी पढ़ें : मारुति सुजुकी ऑल्टो, सेलेरियो और वैगनआर के स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इनमें खास

    was this article helpful ?

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है