• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 टाटा नेक्सन फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, अल्ट्रोज वाला ये बड़ा फीचर मिलेगा इसमें

    कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अब इसके कुछ और नए स्पाय शॉट्स सामने आए जिनके जरिए काफी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है। 

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 24, 2023 16:30 ist
    info icon
    published onApr 24, 2023 16:30 IST
    last updated onApr 24, 2023 16:30 IST
    342 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Tata Nexon DCT gearbox spied

    • डीसीटी गियर स्टिक के लिए अल्ट्रोज जैसा ‘पार्क‘ मोड मिलेगा इसमें 
    • पैडल शिफ्टर्स भी दिए जाएंगे इस एसयूवी में, स्पाय फोटोज के जरिए ये बात आई है सामने 
    • 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं इसमें 
    • मौजूदा मॉडल की तरह 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा इसमें, साथ ही नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है इसमें 
    • 2024 की शुरूआत तक की जा सकती है लॉन्च, 8 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब 4 मीटर एसयूवी कारों में से एक टाटा नेक्सन अब मिड लाइफ अपडेट पाने के लिए तैयार है।

    सबसे महत्वपूर्ण अपडेट 

    2024 Tata Nexon paddle shifters spied

    लेटेस्ट स्पाय शॉट्स को देखें तो टाटा अपनी नेक्सन के फेसलिफ्ट मॉडल में अल्ट्रोज की तरह ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन देगी जो एएमटी ऑप्शन को रिप्लेस करेगा। नेक्सन के इन नए स्पाय शॉट्स के जरिए ये भी सामने आया है इसमें ऑल्ट्रोज की ही तरह ‘पार्क मोड‘ भी दिया जाएगा। इसके अलावा इन नए स्पाय शॉट्स के जरिए ही ये बात भी सामने आई है कि इसमें डीसीटी के ऑप्शन के साथ पैडल शिफ्टर्स का फीचर भी दिया जाएगा। 

    पिछली बार इन बदलावों का भी मिला था इशारा

    पिछली बार सामने आए स्पाय शॉट्स के जरिए इन बातों के भी संकेत मिले थे कि नेक्सन 2024 में 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी जाएगी जो कंपनी ने हैरियर और सफारी के साथ साथ नई नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन में हाल ही पेश की है। साथ ही नई नेक्सन में अविन्या जैसा फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ब्लू अपहोल्स्ट्री और शायद एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दी जाएगी। 

    इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। नेक्सन के मौजूदा मॉडल में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन डीटेल्स

    New 1.2-litre turbo-petrol engine

    नई नेक्सन फेसलिफ्ट में पहले की तरह 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी के ऑप्शंस दिए जाएंगे। टाटा इसमें 125 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देने वाले 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। इस पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी के ऑप्शंस रखे जा सकते हैं। 

    कीमत और कॉम्पिटिशन

    2024 Tata Nexon spied

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को अगले साल की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। पहले की तरह इस सब 4 मीटर एसयूवी का मुकाबला किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा, निसान मैग्नाइट और मारुति फ्रॉन्क्स से रहेगा। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है