• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई एमजी जेडएस ईवी 7 मार्च को होगी लॉन्च

    एमजी मोटर्स अपनी फेसलिफ्ट जेडएस ईवी कार को 7 मार्च को लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में एमजी एस्टर (पेट्रोल वेरिएंट) वाले ही सभी एक्सटीरियर और फीचर अपग्रेड दिए जाएंगे। अनुमान है कि कंपनी इसमें बड़ा बैटरी पैक भी दे सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 01, 2022 19:44 ist
    info icon
    published onMar 01, 2022 19:44 IST
    last updated onMar 01, 2022 19:44 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    mg zs ev 2022

    • इसके अपडेटेड एक्सटीरियर से पहले ही पर्दा उठ चुका है। 
    • नई एमजी जेडएस ईवी में एस्टर वाला 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक हेडलैम्प, क्रूज़ कंट्रोल, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर और रियर एसी वेंट्स दिए जाएंगे।
    • इस अपकमिंग ईवी में एडीएएस टेक्नोलॉजी दी जा सकती है जिसके तहत ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360-डिग्री कैमरा और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। 
    • इस गाड़ी में बड़ा बैटरी पैक भी मिल सकता है जिसके चलते इसकी ड्राइविंग रेंज बढ़ सकती है। 

    एमजी मोटर्स अपनी फेसलिफ्ट जेडएस ईवी कार को 7 मार्च को लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में एमजी एस्टर (पेट्रोल वेरिएंट) वाले ही सभी एक्सटीरियर और फीचर अपग्रेड दिए जाएंगे। अनुमान है कि कंपनी इसमें बड़ा बैटरी पैक भी दे सकती है।

    कंपनी अपनी अपडेट जेडएस ईवी कार के एक्सटीरियर से पर्दा पहले ही उठा चुकी है। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, रिपोज़िशंड चार्जिंग पोर्ट, नया बंपर, नई एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल्स व टेललाइट्स और नए डिज़ाइन के 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इस गाड़ी का लुक अब जेडएस ईवी यूके मॉडल से मिलता जुलता लगता है। 

    MG ZS EV 2022

    नई जेडएस इलेक्ट्रिक के केबिन में कई बदलाव किए गए हैं जो एस्टर से मिलते जुलते लगते हैं। इससे पहले जारी हुए टीज़र पर गौर करें तो 2022 जेडएस ईवी में नया 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, क्रूज़ कंट्रोल, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और रियर एसी वेंट्स दिए जाएंगे।

    अनुमान है कि यह गाड़ी एस्टर वाले एडीएएस (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) फीचर के साथ आ सकती है। इसके एडीएएस फीचर के तहत ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360-डिग्री कैमरा, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल होंगे। 

    एमजी की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में मौजूदा मॉडल वाले फीचर्स: ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, छह एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलने जारी रहेंगे।

    MG ZS EV 2022

    इसके अलावा इस गाड़ी में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी पैक का देखने को मिलेगा। अनुमान है कि इस ईवी में बड़ा 51 किलोवाट आवर (मौजूदा 44.5 किलोवाट आवर) का बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसके चलते यह गाड़ी मौजूदा 419 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करने सक्षम हो सकती है। इसके पावर फिगर पहले वाले ही 143 पीएस और 353 एनएम हो सकते हैं। 

    वर्तमान में एमजी जेडएस ईवी की प्राइस 21.50 लाख रुपए से 25.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वहीं, अपडेटेड मॉडल की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा। जल्द ही हुंडई कोना इलेक्ट्रिक का भी फेसलिफ्ट वर्जन जल्द आ सकता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है