• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट का न्यू जनरेशन मॉडल डीलरशिप के स्टॉक यार्ड पर हुआ स्पॉट,जल्द होगी लॉन्च

    11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ नई मारुति स्विफ्ट की ऑनलाइन और मारुति के अरीना डीलरशिप के जरिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 06, 2024 17:19 ist
    info icon
    published onMay 06, 2024 17:19 IST
    last updated onMay 06, 2024 17:19 IST
    482 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Suzuki Swift snapped at dealer stockyard

    लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी स्विफ्ट का जनरेशन 4 मॉडल एक डीलर के यार्ड पर स्पॉट किया गया है जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई है।  

    क्या कुछ नजर आया खास?

    2024 Maruti Suzuki Swift headlight

    जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि नई स्विफ्ट बिना किसी कवर के नजर आ रही है और ये इसके दो मिड वेरिएंट्स हो सकते हैं। ऐसा हम इसलिए अनुमान लगा रहे हैं क्योंकि इन दोनों वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स और फ्रंट फॉग लैंप्स नहीं दिए गए हैं। मारुति न्यू जनरेशन स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट्स में 16 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स और एलईडी फ्रंट फॉग लैंप्स देगी। 

    केबिन और फीचर्स 

    2024 Maruti Suzuki Swift cabin

    स्विफ्ट 2024 के इन मिड वेरिएंट में फैब्रिक सीट्स और केबिन में हर तरफ डल ग्रे मैटेरियल्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें सिल्वर और क्रोम हाइलाइट्स नहीं दिए गए हैं। इस वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और ऑल 4 पावर विंडो जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस कार के टॉप वेरिएंट में 9-इंच टचस्क्रीन यूनिट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), एक रिवर्सिंग कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें:अप्रैल 2024 में लॉन्च हुई इन नई कारों की पूरी लिस्ट पर डालिए एक नजर


    2024 मारुति स्विफ्ट इंजन डीटेल्स

    2024 स्विफ्ट कार में नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। लॉन्च के वक्त इसमें सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन नहीं मिलेगा, हालांकि इसे बाद में पेश किया जा सकता है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    2024 Maruti Suzuki Swift rear

    न्यू मारुति स्विफ्ट को 9 मई के दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत 6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा, जबकि इसे रेनो ट्राइबर, टाटा पंच और हुंडई एक्सटर के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है