• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट की फ्यूल एफिशिएंसी की जानकारी हुई लीक

    नई स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स: एलएक्सआई,वीएक्सआई,वीएक्सआई (ऑप्शनल), जेडएक्सआई, और जेडएक्सआई+ में पेश किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 02, 2024 18:43 ist
    info icon
    published onMay 02, 2024 18:43 IST
    last updated onMay 02, 2024 18:43 IST
    976 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift details leaked

    जनरेशन-4 मारुति स्विफ्ट को 9 मई को लॉन्च किया जाएगा जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसकी कीमत सामने आने से पहले कुछ दूसरी डीटेल्स के साथ साथ इसकी फ्यूल एफिशिएंसी की जानकारी भी लीक हो चुकी है। बता दें कि  

    इंजन,गियरबॉक्स और माइलेज की जानकारी हुई लीक

    ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार नई स्विफ्ट में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो मौजूदा मॉडल में दिए गए 1.2 लीटर,4 सिलेंडर के सीरीज पेट्रोल इंजन से रिप्लेस करेगा। ये नया इंजन इसमें 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। लीक हुई डीटेल्स के अनुसार इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को लेकर 25.72 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया गया है। मगर ये बात साफ नहीं हुई है कि ये दावा इसका मैनुअल मॉडल को लेकर किया गया है या फिर ऑटोमैटिक मॉडल को लेकर। इनका स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    2024 मारुति स्विफ्ट

    मौजूदा मारुति स्विफ्ट

    इंजन

    1.2-लीटर , 3-सिलेंडर पेट्रोल

    1.2-लीटर , 4-सिलेंडर पेट्रोल

    पावर

    82 पीएस

    90 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम

    113 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी*

    5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी

    माइलेज दावाकृत

    25.72 किलोमीटर प्रति लीटर

    22.38 किलोमीटर प्रति लीटर, 22.56 किलोमीटर प्रति लीटर

    स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है जिसका पावर और टॉर्क आउटपुट क्रमश: 77.5 पीएस और 98.5 एनएम है। लॉन्च के समय तो नई स्विफ्ट में सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन दिए जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    2024 Maruti Swift cabin

    नई स्विफ्ट गाड़ी में मारुति 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे कुछ नए फीचर दे सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल की तरह क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर मिलना भी जारी रहेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। मारुति इसमें 360 डिग्री कैमरा फीचर भी दे सकती है।

    लॉन्च और कीमत 

    2024 Maruti Swift rear

    नई मारुति स्विफ्ट कार को 9 मई को  लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा, इसके अलावा इसकी टक्कर रेनो ट्राइबर से भी रहेगी।

    सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है