• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति स्विफ्ट की डिलीवरी हुई शुरू

    न्यू स्विफ्ट में पहले से ज्यादा फीचर और ज्यादा माइलेज वाला नया पेट्रोल इंजन दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 15, 2024 18:38 ist
    info icon
    published onMay 15, 2024 18:38 IST
    last updated onMay 15, 2024 18:38 IST
    604 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift

    • यह हैचबैक कार पांच वेरिएंट्सः एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ), जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है।

    • इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    • 2024 स्विफ्ट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए है।

    • यह नए 1.2-लीटर 3-सिलेंउर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसका माइलेज पहले से ज्यादा है।

    भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार मारुति स्विफ्ट का हाल में ही न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च हुआ है। न्यू स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.65 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) रखी गई है। अब कंपनी ने ग्राहकों को इस गाड़ी की डिलीवरी देनी शुरू कर दी है।

    डिजाइन और फीचर

    मारुति ने न्यू स्विफ्ट के डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं जिससे यह पहले से ज्यादा शार्प और ज्यादा मॉडर्न नजर आती है। हालांकि कंपनी ने स्विफ्ट के आईकॉनिक बॉडी शेप को बरकरार रखा है। यह हैचबैक कार सात कलर में उपलब्ध है जिनमें चार सिंगल-टोन और तीन ड्यूल-टोन कलर शामिल है।

    2024 Maruti Swift Sizzling Red

    यह पांच वेरिएंट्सः एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ), जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। चौथी जनरेशन स्विफ्ट पहले से ज्यादा फीचर लोडेड है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल (बलेनो वाला), नए एसी वेंट्स और वायरलेस चार्जिंग पैड भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: मारुति फ्रॉन्क्स का नया डेल्टा प्लस (ओ) वेरिएंट लॉन्च, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

    2024 Maruti Swift Dashboard

    सेफ्टी

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 6 एयरबैग, सभी सीट के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ईएसपी, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2024 Maruti Swift Airbags

    नया इंजन

    स्विफ्ट न्यू मॉडल में नया 1.2-लीटर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। मारुति का दावा है कि नए 3-सिलेंडर इंजन के साथ स्विफ्ट का माइलेज 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ) और 24.80 किलोमीटर प्रति लीटर (मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ) है। अभी इसमें सीएनजी ऑप्शन नहीं दिया गया है, अनुमान है कि यह चॉइस इसमें बाद में मिल सकती है।

    2024 Maruti Swift Engine

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति स्विफ्ट वीएक्सआई (ओ) फोटो गैलरीः इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    कंपेरिजन

    न्यू मारुति स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से है। इसके अलावा इसे हुंडई एक्सटर, टाटा पंच और रेनो ट्राइबर के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है