• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसा होगा नई हुंडई वरना का एक्सटीरियर, कल होगी लॉन्च

    2023 हुंडई वरना को लॉन्च से पहले एक डीलरशिप पर देखा गया है। इस बार सामने आई तस्वीरों में इस कार के एक्सटीरियर की एकदम साफ झलक देखी जा सकती है। फोटो में दिख रही कार टाइटन ग्रे पेंट शेड में है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 20, 2023 21:33 ist
    info icon
    published onMar 20, 2023 21:32 IST
    last updated onMar 20, 2023 21:33 IST
    675 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Hyundai Verna

    2023 हुंडई वरना को लॉन्च से पहले एक डीलरशिप पर देखा गया है। इस बार सामने आई तस्वीरों में इस कार के एक्सटीरियर की एकदम साफ झलक देखी जा सकती है। फोटो में दिख रही कार टाइटन ग्रे पेंट शेड में है।

    2023 Hyundai Verna

    नई वरना का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध एलांट्रा से इंस्पायर्ड है और आगे से यह काफी हद तक वैसी ही दिखती है। आगे की तरफ इसमें एलईडी डीआरएल के साथ ट्विन हेडलैंप सेटअप दिया गया है। इसमें लगी एलईडी डीआरएल मैश पेटर्न ग्रिल के एक सिरे से दूसरे सिरे तक जा रही है। कुल मिलाकर इसका आगे का डिजाइन काफी अग्रेसिव नजर आ रहा है।

    2023 Hyundai Verna

    साइड वाले हिस्से की बात करें तो यहां से भी ये कार काफी शार्प नजर आ रही है। फोटो में इसके पीछे वाले हिस्से की झलक दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन टीजर और टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से कंफर्म हो चुका है कि इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स मिलेंगे।

    नया केबिन

    New-gen Verna infotainment

    हाल ही में लीक हुई फोटो के अनुसार इसका केबिन पूरी तरह से नया और ज्यादा प्रीमियम होगा। इसमें 10.25 इंच की दो डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), इलेक्ट्रिक सनरूफ, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर मिलेंगे।

    सेफ्टी फीचर

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, सभी पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, ईएससी, ट्रेक्शन कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसमें रडार बेस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलना भी कंफर्म हो गया है जिसके तहत इसमें फोरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, लैन कीपिंग असिस्ट, लैन डिर्पाचर वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।

    नई वरना पावरट्रेन

    Hyundai Verna 1.5 Turbo badge

    2023 हुंडई वरना में नया 160पीएस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके चलते यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल सेडान कार बन जाएगी। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसमें डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा, लेकिन पहले वाला 115पीएस 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलना इसमें जारी रहेगा।

    नई वरना की कीमत 10 लाख से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन वर्टस और होंडा सिटी से होगा।

    was this article helpful ?

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है