• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा लाएगी नई एमपीवी, जानिए कब होगी लॉन्च

    भारतीय बाजार के लिहाज से इस नई एमपीवी को तैयार करने में टोयोटा अपनी क्षमता और सुजुकी अपने तजुर्बे का कौशल दिखाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 03, 2019 20:06 ist
    info icon
    published onJun 03, 2019 20:06 IST
    last updated onJun 03, 2019 20:06 IST
    423 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota grille logo

    टोयोटा-सुजुकी मिलकर क्रॉस बैजिंग कारे बनाने को लेकर समझौता कर चुकी हैं। मगर, ये करार सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। दोनों कंपनियों की भविष्य में साथ मिलकर कुछ नई कारें तैयार करने की भी योजना है। मार्च 2019 में टोयोटा-सुजुकी ने सी सेगमेंट के लिए नई एमपीवी कार तैयार करने की घोषणा की थी। एक न्यूज रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस करार के तहत तैयार होने वाली नई एमपीवी साल 2022 तक लॉन्च होगी। उम्मीद है कि साल 2022 में आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो में इसे पेश किया जा सकता है।


    Toyota Innova Crysta interior

    माना जा रहा है कि टोयोटा-सुजुकी की ये नई एमपीवी कार महिंद्रा मराजो जैसी होगी। इसे मारुति और टोयोटा कारों के लाइनअप में अर्टिगा और इनोवा क्रिस्टा के बीच में रखा जाएगा। भारतीय बाजार के लिहाज से इस नई कार को तैयार करने में टोयोटा अपनी क्षमता और सुजुकी अपने तजुर्बे का कौशल दिखाएगी।

    Mahindra Marazzo

    ये भी माना जा रहा है कि इस अपकमिंग एमपीवी को मारुति अर्टिगा की तरह लैडर फ्रेम चेसिस प्लेटफॉर्म के बजाए मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार की जा चुकी कारों में इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो शामिल है। मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाने वाली गाड़ियों की निर्माण लागत ज्यादा आती है। मगर, लैडर फ्रेम चेसिस प्लेटफॉर्म के मुकाबले मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई कारों का वजन काफी हल्का होता है। हल्के वजन के कारण इन कारों में ईंधन की खपत भी कम होती है। उम्मीद की जा रही है कि टोयोटा और सुजुकी इस एमपीवी के साथ माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन भी पेश कर सकती है।

    इस नई एमपीवी को दुनिया में पेश किए जाने के लिए 3 साल का लंबा वक्त पड़ा है। मगर एक बात तो तय है कि मौजूदा समय में कंपनी इस कार को विकसित करने में लगी है। आमतौर पर किसी भी कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रॉडक्शन मॉडल का रूप लेने में तीन साल का समय लग ही जाता है। टोयोटा-सुजुकी के बीच हुए करार के तहत यह पहली कार हो सकती है जिसके बारे में धीरे-धीरे जानकारियां सामने आती रहेंगी।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा-सुजुकी की अपकमिंग एमपीवी में मिल सकते हैं अलग-अलग फीचर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    S
    siddharth talageri
    Jun 25, 2021, 7:55:48 AM

    I would like to rather see a Toyota hiliux mini if possible... That would end up eating most of the vehicles around.... This should be a pure Toyota as ND a cross breed.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      b
      bhara thi
      Jun 2, 2019, 9:01:35 PM

      We want mini Innova early

        जवाब
        Write a Reply
        1
        J
        jit pradhan
        Jun 2, 2019, 3:18:36 PM

        I think the Toyota Rush would be the ideal car instead of spending time money and energy on a new product as it is a teated and proven Vehicle in all that markets it's been released .

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है