• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा-सुजुकी की अपकमिंग एमपीवी में मिल सकते हैं अलग-अलग फीचर्स

    दोनों कंपनियों द्वारा तैयार की जाने वाली इस एमपीवी को अर्टिगा और इनोवा क्रिस्टा के बीच पोज़िशन किया जाएगा

    निखिल
    निखिल
    Published On जून 03, 2019 15:39 ist
    info icon
    published onJun 03, 2019 15:39 IST
    last updated onJun 03, 2019 15:39 IST
    246 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota and Suzuki

    सुज़ुकी के साथ हुए समझौते के तहत टोयोटा आगामी 6 जून को ग्लैंजा हैचबैक भारत में लॉन्च करेगी। यह मारुति बलेनो का रि-बैज वर्ज़न है, जिसे टोयोटा की बैजिंग और नई डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल के साथ पेश किया जाएगा। संभावना है कि इसमें बलेनो वाले ही फीचर्स मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ग्लैंजा के बाद कंपनी सियाज़ और अर्टिगा पर आधारित कारें भी लॉन्च कर सकती है। ये भी बलेनो-ग्लैंजा की तरह रिबैज वर्ज़न हो सकती है। इन सब के अलावा, दोनों कंपनियां मिलकर एक सी-सेगमेंट एमपीवी भी तैयार कर रही है। इसे अर्टिगा और इनोवा क्रिस्टा के बीच पोज़िशन किया जाएगा। 

    Toyota Glanza

    इस एमपीवी को 2022 में लॉन्च किया जाएगा। यह एक बिलकुल नया मॉडल होगा। इसे पहले टोयोटा और फिर मारुति सुजुकी द्वारा पेश किया जाएगा। हमें उम्मीद हैं कि इस एमपीवी को दोनों कंपनियां बलेनो-ग्लैंजा की तुलना में एक दूसरे से अलग बनाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों के इस एमपीवी मॉडल की फीचर लिस्ट को एक दूसरे से अलग रखा जाएगा। इस एमपीवी का टोयोटा वर्ज़न, मारुति वर्ज़न से ज्यादा महंगा हो सकता है। इस अधिक कीमत के बदले टोयोटा वर्ज़न में ज्यादा फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    Toyota Innova Crysta

    सी-सेगमेंट एमपीवी के सिवा भी, दोनों कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले नए मॉडलो को एक दूसरे से अलग बनाने के लिए इनमें अलग-अलग फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही, इनकी डिज़ाइन में भी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वर्तमान में मारुति सुजुकी के बेड़े में सियाज़ और एस-क्रॉस के नीचे, लगभग सभी सेगमेंट में कम से कम एक-एक कार बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसे में देखना यह होगा कि दोनों कंपनियां मिलकर कुल कितने नए मॉडल का विकास करेंगी।  

    साथ ही पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है