• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर की प्राइस में 19,000 रुपये तक का हुआ इजाफा

    एस्टर की कीमत वेरिएंट के हिसाब से 13,000 रुपये से 19,000 रुपये बढ़ी है, सबसे ज्यादा इजाफा शाइन वेरिएंट की प्राइस में हुआ है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 30, 2025 19:47 ist
    info icon
    published onJul 30, 2025 19:47 IST
    last updated onJul 30, 2025 19:47 IST
    249 Views
    • Write a कमेंट

    2025 एमजी एस्टर की कीमत 19,000 रुपये तक बढ़ गई है। अब एसयूवी कार की प्राइस 11.48 लाख रुपये से 17.46 लाख रुपये के बीच है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एस्टर को इस साल की शुरुआत में मॉडल ईयर अपडेट मिला था, जिसके बाद टर्बो पेट्रोल इंजन को हटा दिया गया था, अब यह केवल एक नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। यहां देखिए एमजी एस्टर की नई प्राइस लिस्ट:

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    स्प्रिंट एमटी

    11.48 लाख रुपये

    11.30 लाख रुपये

    +18,000 रुपये

    शाइन एमटी

    12.67 लाख रुपये

    12.48 लाख रुपये

    +19,000 रुपये

    सिलेक्ट एमटी

    14 लाख रुपये

    13.82 लाख रुपये

    +18,000 रुपये

    शार्प प्रो एमटी

    15.34 लाख रुपये

    15.21 लाख रुपये

    +13,000 रुपये

    सिलेक्ट सीवीटी

    15 लाख रुपये

    14.85 लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    शार्प प्रो सीवीटी

    16.64 लाख रुपये

    16.49 लाख रुपये

    +15,000 रुपये

    सेव्वी प्रो सीवीटी

    17.63 लाख रुपये

    17.46 लाख रुपये

    +17,000 रुपये

    कीमत के अलावा एमजी एस्टर में अन्य कोई बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें पहले वाले फीचर और चीजें मिलना जारी है, जिनके बारे में आगे जानेंगे।

    अन्य फीचर और सेफ्टी

    MG Astor

    एमजी एस्टर की फीचर लिस्ट में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एनालॉग डायल्स, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ल, आगे वेंटिलेटेड सीटें, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, डिजिटल की, पैनोरमिक सनरूफ, पीछे वेंट्स के साथ ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और एक एयर प्यूरीफायर शामिल है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रेन-सेंसिंग वाइपर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इनके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है।

    इंजन

    एमजी एस्टर के इंजन से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    110 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 8-स्टेप सीवीटी*

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन

    कंपेरिजन

    MG Astor

    एमजी एस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से है।

    was this article helpful ?

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है