• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द एमजी लाएगी एस्टर एसयूवी का नया टॉप मॉडल 'सेव्वी'

    यह गाड़ी अभी चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। इसमें नया टॉप वेरिएंट 'सेव्वी' जल्द शामिल किया जाएगा जिसमें शार्प वेरिएंट वाले सभी फीचर्स और एडीएएस मिलेगा। एमजी एस्टर एसयूवी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (110 पीएस) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) दिए गए हैं। भारत में एमजी एस्टर की कीमत 9.78 लाख से 16.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 12, 2021 14:44 ist
    info icon
    published onOct 12, 2021 14:44 IST
    last updated onOct 12, 2021 14:44 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • यह गाड़ी अभी चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है।

    • इसमें नया टॉप वेरिएंट 'सेव्वी' जल्द शामिल किया जाएगा जिसमें शार्प वेरिएंट वाले सभी फीचर्स और एडीएएस मिलेगा।

    • एमजी एस्टर एसयूवी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (110 पीएस) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) दिए गए हैं।

    • भारत में एमजी एस्टर की कीमत 9.78 लाख से 16.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    एमजी एस्टर (MG Astor) भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसे चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उतारा गया है। एस्टर एसयूवी की कीमत 9.78 लाख से 16.78 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इसका नया टॉप मॉडल सेव्वी भी लाएगी।

    एमजी एस्टर एसयूवी में सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस फीचर मिलता है जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, पायलट असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीप असिस्ट, फ्रंट कोलिजन वार्निंग और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल एक्सेंट/डिसेंट कंट्रोल और ऑल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रोबोट हेड टायप पर्सनल एआई असिस्टेंट, पैनोरमिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ-की भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें : एमजी एस्टर की बुकिंग के प्री-रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

    एमजी की इस कार में 1.5-लीटर पेट्रोल (110 पीएस/144 एनएम) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस/220 एनएम) का विकल्प रखा गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में एमजी एस्टर कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, रेनो डस्टर और मारुति एस-क्रॉस से है।

    यह भी देखें: एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    aruna bhardwaj
    Oct 14, 2021, 11:42:50 AM

    The Kia Seltos is one of the roomiest and most fuel-efficient subcompact SUVs around, and it offers decent handling, but its powertrains leave room for improvement. lohiakia.com

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on एमजी एस्टर

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है