• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब मारूति सुजु़की YRA का नाम होगा बलेनो, टीज़र जारी

    आगामी 26 अक्टूबर को देश में लाॅन्च होने वाली हैचबैक मारूति सुजु़की YRA अब बलेनो के नाम से लाॅन्च होगी। जानकारी देते हुए मारूति ने आगामी हैचबैक का एक आॅफिशियल टीज़र भी जारी किया है। यह टीज़र बैंगलोर की एक नेक्सा डीलरशिप की ओर से जारी किया गया है। पहले इस हैचबैक का नाम मारूति सुज़ुकी वाईआरए था जिसे अब बदलकर बलेनो नाम दिया गया है। अपने सेग्मेंट में मारूति सुजु़की बलेनो की सीधी टक्कर हुंडई एलीट आई-20 और होण्डा जैज़ से होगी।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On सितंबर 30, 2015 13:06 ist
    info icon
    published onSep 30, 2015 13:06 IST
    last updated onSep 30, 2015 13:06 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Baleno

    Maruti Suzuki Baleno

    एक नज़र डाले बलेनो के मेज़रमेंट पर तो इस हैचबैक की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1745 एमएम और ऊंचाई 1470 एमएम होगी। इसकी तुलना में एलीट आई-20 को देखे तो इसका मेज़रमेंट 3985×1734×1505 (L×W×H) है जो बलेनो से थोड़ी कम है। नई बलेनो का बूट स्पेस 354-लीटर का है जो होण्डा जैज़ की तुलना में करीब 1-लीटर ज्यादा है। फीचर्स में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोनमेंट सिस्टम हैचबैक सेग्मेंट में एक एडवाॅटेंज कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

    Maruti Suzuki Baleno

    देश में लाॅन्च होने वाली बलेनों को पेट्रोल व डीज़ल दोनों वेरिएंट में उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर वीटीवीटी इंजन और 1.3-लीटर एसएचवीएस में डीज़ल इंजन दिया गया है जो हालही में लाॅन्च हुई हाईब्रिड वर्जन सियाज में भी इस्तेमाल किया जा चुका है। माइलेज की बात करें तो बलेनो का डीज़ल वेरिएंट 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा जोकि इस सेग्मेंट में सबसे बेहतर है।  

    Maruti Suzuki Baleno

    आपको बता दें कि मारूति सुजु़की बलेनो यूरोपियन आॅटो मार्केट में पहले से ही बेची जा रही है। कंपनी ने अपने इस नए माॅडल को हालही में जर्मनी में चल रहे फ्रैंकफर्ट आॅटो शो में भी दिखाया था। मुख्य आकर्षक इसकी हाईब्रिड टेकनोलाॅजी है जो हैचबैक सेग्मेंट में पहली बार इस्तेमाल की गई है।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की YRA  26 अक्टूबर को होगी लाॅन्च  

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    Maruti Suzuki YRA पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है