• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च 2025 कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक कार सेल्स रिपोर्ट: वैगन आर को पीछे छोड़ते हुए मारुति स्विफ्ट बनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

    इस सेगमेंट के कई मॉडल्स की मासिक बिक्री में गिरावट देखी गई है और पूरे सेगमेंट की बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 10, 2025 19:25 ist
    info icon
    published onApr 10, 2025 19:25 IST
    last updated onApr 10, 2025 19:25 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Swift Overtakes Maruti Wagon R To Become The Best Selling Car In Compact And Midsize Hatchback Segment In March 2025

    मार्च 2025 में मारुति वैगन आर को पीछे छोड़ते हुए मारुति स्विफ्ट कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मार्च 2025 में कॉम्पैक्ट और मिड साइज सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट पर आगे डालिए एक नजर:

    मॉडल

    मार्च 2025 

    फरवरी 2025 

    मार्च 2024 

    मारुति स्विफ्ट 

    17,746

    16,269

    15,728

    मारुति वैगन आर 

    17,175 

    19,879

    16,368 

    टाटा टियागो (आईसीई+ईवी)

    7,946

    6,954

    6,381

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 

    4,990

    4,940

    5,034

    मारुति सेलेरियो  

    2,268

    4,226

    3,478

    मारुति इग्निस

    1,990

    2,394

    2,788

    Maruti Swift

    • मार्च 2025 में मारुति स्विफ्ट पहले स्थान पर रही है। इसकी मासिक बिक्री में 9 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है और इसकी सालाना बिक्री में भी 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

    Maruti Wagon R

    • इस बार मारुति वैगन आर दूसरे स्थान पर आई है और इसकी मासिक बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। सालाना बिक्री की बात करें तो मार्च 2024 के मुकाबले इसकी बिक्री में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 
    • पिछले महीने टाटा टियागो तीसरे स्थान पर आई जिसकी मार्च 2025 में बिक्री में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सालाना बिक्री की बात करें तो इसमें 25 प्रतिशत की बढ़त हुई है। 
    • मार्च 2025 में हुंडई ने ग्रैंड आई10 निओस की 4,900 यूनिट्स बेची। इसकी मासिक और सालाना बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    Maruti Celerio

    • पिछले महीने मारुति ने सेलेरियो की 2,200 यूनिट्स बेची मगर इसकी मासिक बिक्री में 46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है ​जो कि इस लिस्ट मे सबसे ज्यादा है। मार्च 2024 में इसकी सेल्स परफॉर्मेंस अच्छी रही थी और तब इसे 3,400 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। 
    • मारुति इग्निस इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर है जिसकी करीब 2000 यूनिट्स ही बिकी है और इसकी मासिक बिक्री में 21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इसकी सेल्स में लगातार गिरावट देखने को मिली है।
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है