• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति ने बंद किए एस-क्रॉस के ये वेरिएंट

    1.6 लीटर डीडीआईएस 320 इंजन अब केवल टॉप वेरिएंट अल्फा में मिलेगा

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जनवरी 31, 2017 12:45 ist
    info icon
    published onJan 31, 2017 12:45 IST
    last updated onJan 31, 2017 12:45 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने अगस्त 2015 में एस-क्रॉस को लॉन्च किया था, इस कार के साथ ही कंपनी ने प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा की शुरूआत की थी। कंपनी को उम्मीदें थी कि यह रेनो डस्टर और हुंडई क्रेटा के ग्राहकों को अपनी तरफ खींचेगी, लेकिन एक-क्रॉस कंपनी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। बिक्री बढ़ाने के लिए जनवरी 2016 में एस-क्रॉस की कीमतों में करीब 2.05 लाख रूपए तक की कटौती भी की गई, लेकिन नतीजे उतने अच्छे नहीं रहे जितनी उम्मीद थी।

    अब मारूति ने एस-क्रॉस की वेरिएंट लिस्ट को भी छोटा कर दिया है। एस-क्रॉस अब कुल पांच वेरिएंट में मिलेगी। अगर आप 1.6 लीटर डीडीआईएस 320 डीज़ल इंजन वाली एस-क्रॉस लेना चाहते हैं तो आपको यह इंजन केवल टॉप वेरिएंट अल्फा में ही मिलेगा, ज़ेटा और डेल्टा वेरिएंट में यह पावरफुल इंजन नहीं मिलेगा। चार वेरिएंट 1.3 लीटर डीडीआईएस200 डीज़ल इंजन के साथ आएंगे।

    1.6 लीटर डीज़ल इंजन वाली एस-क्रॉस की पवार 120 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है, जबकि 1.3 लीटर डीज़ल इंजन वाले मॉडल में विटारा ब्रेज़ा की तरह 90 पीएस की पावर और 200 एनएम टॉर्क मिलता है। अल्फा वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि बाकी वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स  दिया गया है। अल्फा वेरिएंट की कीमत 12.04 लाख रूपए है, जबकि बाकी वेरिएंट की कीमत 8.07 लाख रूपए से लेकर 10.64 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है