• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजुकी S क्राॅस की माइक्रोसाइट शुरू

    मारूति सुजुकी की अपकमिंग प्रिमियम क्रोसोवर ‘S क्राॅस’ को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है कि कंपनी ने S क्राॅस की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है और अब इच्छुक लोग इस क्रोसोवर के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मारूति सुजुकी S क्राॅस को आइफा अवाॅर्ड (IIFA) में शोकेस किया गया था, जिसका प्रसारण जुलाई के पहले सप्ताह में कलर्स टीवी पर होगा। इसे देखते हुए आने वाले कुछ सप्ताह में S क्राॅस के लाॅन्चिंग की संभावनाएं जताई जा रही है। 

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 26, 2015 16:11 ist
    info icon
    published onJun 26, 2015 16:08 IST
    last updated onJun 26, 2015 16:11 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुजु़की S क्राॅस की माइक्रोसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें।

    मारूति सुजुकी ने 2007 में स्विफ्ट के 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन से अपनी शुरूआत की थी और अब देश में फिएट 1.6 लीटर मल्टीजेट इंजन के साथ फिर से लौट रही है। माइक्रोसाइट में भी कार में एक पावरफुल इंजन होने की बात बताई गई है। S क्राॅस में फिएट सोर्स 1.6 लीटर मल्टीजेट इंजन लगा है। वहीं, 1.6 लीटर DDiS इंजन बेज़ के साथ S क्राॅस को कई बार स्पाईड इमेज में कैद भी किया जा चुका है। सुजु़की के यूके बेस्ड S क्राॅस माॅडल में भी यही पावरट्रेन लगी है जो 118.4bhp पावर के साथ 320Nm टाॅर्क जेनरेट करता है। इस मोटर में 6-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स दिए हैं। अपने सेग्मेंट में मारूति की यह प्रिमियम क्रोसोवर रेनो डस्टर, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, निसान टेरेनो तथा टोयोटा एटियोज क्राॅस जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है