• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट मारूति सुज़ुकी एस-क्रॉस की बुकिंग शुरू

    फेसलिफ्ट एस-क्रॉस के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 05, 2017 18:58 ist
    info icon
    published onSep 05, 2017 18:58 IST
    last updated onSep 05, 2017 18:58 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki S Cross Facelift

    मारूति सुज़ुकी ने फेसलिफ्ट एस-क्रॉस की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे मारूति के प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बुक किया जा सकता है। फेसलिफ्ट एस-क्रॉस के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।

    Maruti Suzuki S Cross Facelift

    मारूति ने पिछले साल जुलाई में एस-क्रॉस फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया था। फेसलिफ्ट एस-क्रॉस में आगे की तरफ क्रोम वाली नई ग्रिल दी गई है। इसके हैडलैंप्स में भी बदलाव हुआ है, इस में नए एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।

    Maruti Suzuki S Cross Facelift

    साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां नए डायमंड-कट अलॉय व्हील लगे हैं। पीछे की तरफ नया बंपर दिया गया है। टेललैंप्स में एलईडी ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है। केबिन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Maruti Suzuki S-Cross facelift

    एस-क्रॉस फेसलिफ्ट में 1.3 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, यह इंजन 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा।

    Maruti Suzuki S-Cross facelift

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध फेसलिफ्ट एस-क्रॉस में 1.0 लीटर और 1.4 लीटर बूस्टरजेट इंजन दिया गया है, इनकी पावर क्रमशः 111 पीएस और 140 पीएस है, जबकि टॉर्क क्रमशः 170 एनएम और 220 एनएम है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट एस-क्रॉस में कंपनी पेट्रोल इंजन का विकल्प दे सकती है, देखने वाली बात ये होगी कि पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी कौन सा इंजन देती है।

    Maruti Suzuki S-Cross facelift

    यह भी पढें : क्या खासियतें समाई हैं रेनो कैप्चर में, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है