• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुज़ुकी ने उतारा सिलेरियो का डीज़ल वर्जन, कीमत 4.65 लाख रूपए

    मारूति सुज़ुकी इण्डिया ने अपनी बहुप्रतिक्षित डीज़ल कार सिलेरियो को लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 4.65 लाख रूपए रखी गई है। इस नई कार को मारूति सुज़ुकी सिलेरियो DDiS125 नाम दिया गया है जो देश की सबसे सस्ती डीज़ल कार बताई जा रही है।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On जून 03, 2015 14:02 ist
    info icon
    published onJun 03, 2015 14:02 IST
    last updated onJun 03, 2015 14:02 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी इण्डिया ने अपनी बहुप्रतिक्षित डीज़ल कार सिलेरियो को लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 4.65 लाख रूपए रखी गई है। इस नई कार को मारूति सुज़ुकी सिलेरियो DDiS125 नाम दिया गया है जो देश की सबसे सस्ती डीज़ल कार बताई जा रही है।

    मेजरमेंट की बात करें तो नई सिलेरियो अपने पिछले पेट्रोल ट्रिम के मुकाबले 70 किलोग्राम ज्यादा वजनी है। वहीं DDiS बेज को छोड़कर इसकी डिज़ाइन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। ग्राहकों की पसंद में इजाफा करते हुए इस माॅडल सीरीज़ को 4 नए वेरिएंट में उतारा गया है।

    पावर की बात करें तो नई सिलेरियो में 793cc का 2 सिलेण्डर डीज़ल इंजन लगा है जो काॅमन रेल डीज़ल इंजेक्शन सिस्टम पर बेस्ड है। यह मशीन 27.62 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देगी, जो सिलेरियो को देश की सबसे बेहतर माइलेज देने वाली डीज़ल कार बनाता है। 5-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन वाली यह मोटर 47.6bhp पावर 3,500rpm पर और 125Nm टाॅर्क 2,000rpm पर जेनरेट करती है।

    वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    मारूति सुज़ुकी सिलेरियो LDI : 4.65 लाख रूपए

    मारूति सुज़ुकी सिलेरियो VDI : 4.95 लाख रूपए

    मारूति सुज़ुकी सिलेरियो ZDI : 5.25 लाख रूपए

    मारूति सुज़ुकी सिलेरियो ZDI (o) : 5.71 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है