• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सेलेरियो से कितनी अलग है सेलेरियो एक्स, जानिये यहां...

    सेलेरियो एक्स क्रॉसओवर हैचबैक है

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 04, 2017 12:17 ist
    info icon
    published onDec 04, 2017 12:17 IST
    last updated onDec 04, 2017 12:17 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Celerio vs CelerioX

    मारूति सुज़ुकी ने हाल ही में सेलेरियो के क्रॉसओवर वर्जन सेलेरियो एक्स को भारत में लॉन्च किया है, इसकी कीमत 4.57 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। रेग्यूलर मॉडल की तुलना में सेलेरियो एक्स 8,000 रूपए महंगी है। यहां हमने कई मोर्चों पर सेलेरियो एक्स की तुलना मौजूदा मॉडल से की है, तो रेग्यूलर सेलेरियो से कितनी आगे और अलग है सलेरियो एक्स जानेंगे यहां...

    डिजायन और फीचर

    • सेलेरियो एक्स पेपरिका ऑरेंज और कैफिन ब्राउन कलर में उपलब्ध है।
    • एक्सटीरियर और इंटीरियर में डार्क थीम का इस्तेमाल हुआ है।
    • बॉडी के चारों ओर क्लेडिंग और रूफ रेल्स दी गई है। कद-काठी में यह रेग्यूलर सेलेरियो से बड़ी है।

    Maruti Suzuki Celerio vs CelerioX

    • आगे की तरफ ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग वाले नए फॉग लैंप्स दिए गए हैं जो सेलेरियो एक्स को रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं।
    • साइड में रेग्यूलर मॉडल वाले अलॉय व्हील, ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग के साथ दिए गए हैं। बाहरी शीशों, डोर हैंडल और बी पिलर पर भी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है।

    Maruti Suzuki Celerio vs CelerioX

    • सेलेरियो एक्स में पीछे की तरफ फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट और रिफ्लेक्टर दिए गए हैं, वहीं रेल्यूलर सेलेरियो में क्लेडिंग दी गई है।

    Maruti Suzuki Celerio vs CelerioX

    • सेलेरियो के केबिन में ब्लैक और बैज़ कलर का कोम्बिनेशन रखा गया है, वहीं सेलेरियो एक्स का केबिन ऑल ब्लैक लेआउट में है। सीट अपहोल्स्ट्री पर ऑरेंज कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं।

    Maruti Suzuki Celerio vs CelerioX
    कद-काठी

      सेलेरियो एक्स सेलेरियो
    लंबाई 3715 एमएम 3695 एमएम
    चौड़ाई 1635 एमएम 1600 एमएम
    ऊंचाई 1565 एमएम 1560 एमएम
    व्हीलबेस 2425 एमएम 2425 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम 165 एमएम

    कीमत

    5-स्पीड मैनुअल

    वेरिएंट सेलेरियो एक्स सेलेरियो अंतर
    वीएक्सआई 4.57 लाख रूपए 4.49 लाख रूपए 8,000 रूपए
    वीएक्सआई (ओ) 4.72 लाख रूपए 4.64 लाख रूपए 8,000 रूपए
    जेडएक्सआई 4.82 लाख रूपए 4.74 लाख रूपए 8,000 रूपए
    जेडएक्सआई (ओ) 5.30 लाख रूपए 5.22 लाख रूपए 8,000 रूपए

    5-स्पीड एएमटी

    वेरिएंट सेलेरियो एक्स सेलेरियो अंतर
    वीएक्सआई 5 लाख रूपए 4.92 लाख रूपए 8,000 रूपए
    वीएक्सआई (ओ) 5.15 लाख रूपए 5.07 लाख रूपए 8,000 रूपए
    जेडएक्सआई 5.25 लाख रूपए 5.17 लाख रूपए 8,000 रूपए
    जेडएक्सआई (ओ) 5.42 लाख रूपए 5.34 लाख रूपए 8,000 रूपए

    सेलेरियो एक्स वीएक्सआई वेरिएंट से उपलब्ध है, इसलिए मारूति सेलेरियो के बेस वेरिएंट एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) को हमने तुलना में शामिल नहीं किया है।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    • इंजन क्षमता: 1.0 लीटर के10बी
    • पावर: 68 पीएस
    • टॉर्क: 90 एनएम
    • गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी मारूति सियाज़ फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है