• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी 5-डोर डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    इस लाइफस्टाइल एसयूवी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 16, 2023 14:02 ist
    info icon
    published onMar 16, 2023 14:02 IST
    last updated onMar 16, 2023 14:02 IST
    949 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny at Dealership

    • जिम्नी 5-डोर से ऑटो एक्सपो 2023 में पर्दा उठा था। कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग भी तब ही लेनी शुरू कर दी थी।
    • इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर इंजन दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन स्टैंडर्ड दिया गया है।
    • नई जिम्नी कार में 9-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • 5-डोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ यह ज्यादा प्रेक्टिकल कार बन गई है। लेकिन, यह अभी भी एक 4-सीटर कार ही है।
    • भारत में मारुति जिम्नी 5-डोर की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    मारुति जिम्नी 5-डोर को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था। यह गाड़ी अब डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। कंपनी इस एसयूवी कार की टेस्ट ड्राइव लॉन्च के बाद शुरू कर सकती है।

    पावरट्रेन

    Maruti Jimny Gear Shifter and Low-range Gearbox

    जिम्नी 5-डोर में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। थार के मुकाबले जिम्नी एसयूवी में फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। कंपनी इस एसयूवी कार के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है, लेकिन इसे भारतीय बाजार में शायद ही उतारा जाएगा।

    फीचर्स व सेफ्टी

    Maruti Jimny at Dealership

    मारुति की इस ऑफ-रोडर कार में कई सारे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस गाड़ी में वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो एलईडी हेडलैंप्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी के मार्केट में आए अब तक के सभी जनरेशन मॉडल्स पर डालिए एक नजर

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ब्रेक असिस्ट और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    कीमत व मुकाबला

    Maruti Jimny at Dealership

    भारत में मारुति जिम्नी की कीमत 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है