• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो एमपीवी की बुकिंग कुछ डीलरशिप पर हुई शुरू, 5 जुलाई को होगी लॉन्च

    मारुति इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का रिबैज्ड वर्जन है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 14, 2023 14:55 ist
    info icon
    published onJun 14, 2023 14:55 IST
    last updated onJun 14, 2023 14:55 IST
    15.7K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross

    • मारुति इनविक्टो को भारत में 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
    • इसमें हाईक्रॉस वाले 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन दिया जाएगा।
    • इस एमपीवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, छह एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।
    • भारत में मारुति इनविक्टो की कीमत 19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    मारुति इनविक्टो एमपीवी की ऑफलाइन बुकिंग कुछ डीलरशिप पर शुरू हो गई है। इस एमपीवी कार से भारत में 5 जुलाई को पर्दा उठेगा और कंपनी उसी दिन इस गाड़ी को लॉन्च करेगी।

    Toyota Innova Hycross 

    बलेनो/ग्लैंजा और ग्रैंड विटारा/हाइराइडर की तरह ही इनविक्टो कार टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का रिबैज्ड वर्जन है। सामने आए स्पाय शॉट्स के अनुसार, इस गाड़ी की एक्सटीरियर स्टाइल टोयोटा एमपीवी से थोड़ी अलग हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: किया कैरेंस लग्जरी प्लस Vs टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    इनविक्टो कार में इनोवा हाईक्रॉस वाला 2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 174 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा जो इनोवा हाईक्रॉस में 186 पीएस की पावर देता है। हाईक्रॉस हाइब्रिड का सर्टिफाइड माइलेज 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर है। इनविक्टो कार भी इतना ही माइलेज दे सकती है।

    Maruti Invicto teaser

    इस अपकमिंग एमपीवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलैस फोन चार्जर और ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर मिल सकते हैं।  यह मारुति की पहली कार होगी जिसमें रडार-बेस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी एडीएएस दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: जल्द मारुति ला रही है एक नई एमपीवी कार, 30 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है इसकी कीमत

    भारत में मारुति इनविक्टो की कीमत हाईक्रॉस से थोड़ी ज्यादा रखी सकती है। वर्तमान में टोयोटा हाईक्रॉस की प्राइस 18.55 लाख रुपए से 29.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है, मगर यह किया केरेंस और मारुति एक्सएल6 के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम कार जरूर साबित होगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dataniya vijay bhai
    Jun 16, 2023, 3:43:41 PM

    the best Indian car

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है