• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर बेस्ड मारुति की एमपीवी कार जुलाई तक होगी लॉन्च

    यह मारुति की दूसरी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार होगी और एडीएएस सेफ्टी टेक्नोलॉजी वाली पहली कार होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 27, 2023 14:14 ist
    info icon
    published onApr 27, 2023 14:14 IST
    last updated onApr 27, 2023 14:14 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Innova Hycross

    • मारुति अपने इनोवा हाइक्रॉस वर्जन को जुलाई तक लॉन्च करेगी।
    • इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और रडार-बेस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • इस गाड़ी में हाइक्रॉस वाला 2-लीटर पेट्रोल इंजन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन के साथ दिया जाएगा जिसका सर्टिफाइड माइलेज 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।
    • भारत में इस गाड़ी की कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टोयोटा ने ज्यादा डिमांड के चलते इनोवा हाइक्रॉस के टॉप मॉडल्स की बुकिंग कुछ समय के लिए लेनी बंद कर दी है। इस गाड़ी पर वेटिंग पीरियड 12 महीने से भी ज्यादा का चल रहा है। अब मारुति भी इस एमपीवी कार अपनी बैजिंग के साथ उतारने वाली है। अनुमान है कि इसे भारत में जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है।

    Toyota Innova Hycross spied

    हाल ही में मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने एक एनुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि “हम टोयोटा से एक व्हीकल खरीदेंगे जो कि एक 3-रो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार होगी और यह मारुति की सबसे महंगी कार होगी। भले ही यह गाड़ी ज्यादा ना बिके, लेकिन कंपनी के लाइनअप में ऐसी कार जरूर होनी चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि इस स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड एमपीवी कार की बिक्री अगले दो महीनों में शुरू हो सकती है।

    इनोवा हाइक्रॉस-बेस्ड एमपीवी पहली टोयोटा कार है जिसे मारुति अपने नाम से बेचेगी। मारुति की इस एमपीवी कार में हाइक्रॉस वाली ही पावरट्रेन, ट्रांसमिशन और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति और टोयोटा ने कारें व प्लेटफार्म शेयर करने के लिए पार्टनरशिप की हुई है, जिसके फलस्वरूप मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी कारें भी तैयार की गई है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पेट्रोल Vs हाइब्रिडः माइलेज कंपेरिजन

    मारुति की इस अपकमिंग एमपीवी में इनोवा वाले ही कई प्रीमियम फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड सेकंड-रो ओटोमन सीट्स दिए जाएंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), छह एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है।

    Toyota Innova Hycross cabin

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में 2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन दिया गया है। इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स का सर्टिफाइड माइलेज 21.1 किमी/लीटर है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। यही इंजन ऑप्शंस मारुति की अपकमिंग एमपीवी में भी देखने को मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार में से किसे खरीदना है फायदे को सौदा, जानिए यहां

    भारत में इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 19.40 लाख रुपए से 29.72  लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। अनुमान है कि मारुति की अपकमिंग एमपीवी की कीमत 20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। मारुति एमपीवी का मुकाबला इनोवा हाईक्रॉस से रहेगा।

    यह भी देखेंः टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है