• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा पर 10 महीने तक पहुंचा वेटिंग पीरियड

    ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते इस कॉम्पेक्ट एसयूवी पर फिलहाल लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 17, 2023 10:17 ist
    info icon
    published onApr 17, 2023 10:17 IST
    last updated onApr 17, 2023 10:17 IST
    273 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Grand Vitara

    मारुति की फ्लैगशिप कार ग्रैंड विटारा कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉपुलर हो चुकी है। यह मार्च 2023 के सेल्स चार्ट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही है और पिछले महीने टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग कारों की लिस्ट में शामिल रही है। इसमें पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है, इसका केबिन काफी फीचर लोडेड है जिसके चलते यह मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देती है। ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते इस गाड़ी पर फिलहाल लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है जो 10 महीने तक पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें: ऑल्टो 800 के साथ 40 साल बाद खत्म हुआ मारुति 800 का भारत में सफर, इसके इतिहास पर डालिए एक नजर

    इन 20 शहरों में ग्रैंड विटारा पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है, इसके बारे में हम जानेंगे आगे:

    शहर 

    वेटिंग पीरियड 

    नई दिल्ली 

    6.5 - 7.5 महीने 

    बेंगलुरु 

    0

    मुंबई 

    4-5 महीने 

    हैदराबाद 

    2-3 महीने 

    पुणे 

    3-4.5 महीने 

    चेन्नई 

    2 महीने 

    जयपुर 

    5-5.5 महीने 

    अहमदाबाद 

    4-4.5 महीने 

    गुरुग्राम 

    3-4 महीने 

    लखनऊ 

    5.5-6 महीने 

    कोलकाता 

    3-3.5 महीने 

    ठाणे 

    4 महीने 

    सूरत 

    2-4 महीने 

    गाज़ियाबाद 

    5-6 महीने 

    चंडीगढ़ 

    6 महीने 

    कोयंबटूर 

    4 महीने 

    पटना 

    4 - 5 महीने 

    फरीदाबाद 

    7-8 महीने 

    इंदौर 

    2.5-3 महीने 

    नोएडा 

    10 महीने 

    • बेंगलुरु में इस कॉम्पेक्ट एसयूवी पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है।

    Maruti Grand Vitara

    • अधिकांश शहरों में इस कार पर औसत तीन से चार महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।  
    • चेन्नई, हैदराबाद, गुरुग्राम, कोलकाता, ठाणे, सूरत, कोयंबटूर और नोएडा जैसे शहरों में इस कार पर दो से चार महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Maruti Grand Vitara Cabin

    • मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, लखनऊ, गाज़ियाबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों के ग्राहक इसे पांच से छह महीने के अंदर घर ला सकेंगे। 
    • दिल्ली में ग्रैंड विटारा को घर लाने के लिए आपको 7.5 महीने का इंतज़ार करना होगा, जबकि फरीदाबाद में इसे आठ महीने में घर लाया जा सकेगा।

    Maruti Grand Vitara Rear

    • नोएडा में इस कार पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है, जहां इस एसयूवी को घर लाने के लिए आपको 10 महीने का इंतज़ार करना होगा।

    यह भी पढ़ें: मारुति फ्रॉन्क्स फर्स्ट ड्राइव : पांच बातें जो हमनें इस क्रॉसओवर कार के बारे में जानीं

    यह भी देखेंः मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है