• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर के इस सेफ्टी फीचर में भी मिली खराबी, कंपनी ने फिर से वापस बुलाई कारें

    मारुति ग्रैंड विटारा को तीसरी बार रिकॉल किया गया है। कंपनी ने इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की 11,177 यूनिट्स वापस बुलाई है। कंपनी के अनुसार इस गाड़ी के रियर सीटबेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट में खराबी हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 24, 2023 15:56 ist
    info icon
    published onJan 24, 2023 15:56 IST
    last updated onJan 24, 2023 15:56 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Grand Vitara and Toyota Urban Cruiser Hyryder

    मारुति ग्रैंड विटारा को तीसरी बार रिकॉल किया गया है। कंपनी ने इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की 11,177 यूनिट्स वापस बुलाई है। कंपनी के अनुसार इस गाड़ी के रियर सीटबेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट में खराबी हो सकती है।

    टोयोटा हाइराइडर भी हुई प्रभावित

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    ग्रैंड विटारा के टोयोटा वर्जन अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की भी 4,026 यूनिट्स इसी खराबी के चलते वापस बुलाई गई हैं। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अभी तक इस प्रभावित पार्ट से जुड़ा कोई फेलियर सामने नहीं आया है।

    कौनसी यूनिट्स हुई हैं प्रभावित ?

    Toyota Urban Cruiser Hyryder rear seats

    टोयोटा और मारुति ने 8 अगस्त से 15 नवंबर 2022 के बीच मैन्युफैक्चर की गई इन दोनों एसयूवी कारों की सभी यूनिट्स वापस बुलाई हैं। प्रभावित कार ओनर्स अपनी एसयूवी को वर्कशॉप पर जांच के लिए ले जा सकते हैं। मारुति और टोयोटा भी प्रभावित व्हीकल ओनर्स से संपर्क करेगी। अगर जांच के दौरान किसी भी कार के इस पार्ट में कोई खराबी मिलती है तो कंपनी इसे तुरंत फ्री में बदल देगी।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा ग्लैंजा और हाइराइडर के एयरबैग कंट्रोलर में मिली खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई 1390 कारें

    इससे पहले हुए रिकॉल

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों एसयूवी कारों के अभी तक के रिकॉल सेफ्टी फीचर्स से संबंधित हैं। कंपनी ने सबसे पहले अपनी कारें दिसंबर 2022 (फ्रंट रो सीट बेल्ट के शोल्डर हाइट एडजस्टर पार्ट्स में खराबी) के चलते वापस बुलाईं थी और दूसरी बार इन कारों को जनवरी 2023 (एयरबैग कंट्रोलर में खराबी) के चलते रिकॉल किया गया था।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा हाइराइडर एसयूवी के फ्रंट सीटबेल्ट में मिली खराबी, कंपनी ने करीब 1000 यूनिट वापस बुलाई

    हमारी राय

    Maruti Grand Vitara rear

    मारुति और टोयोटा दोनों ही कंपनियों ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये दोनों कारें वर्तमान कंडीशन में चलाने के हिसाब से सही हैं या नहीं। ऐसे में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप यह जरूर पता लगाएं कि आपका व्हीकल रिकॉल के अंतर्गत आता है या नहीं। यदि आता है तो इसकी तुरंत जांच करवाएं।

    यह भी देखें: मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है