• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर एसयूवी के फ्रंट सीटबेल्ट में मिली खराबी, कंपनी ने करीब 1000 यूनिट वापस बुलाई

    टोयोटा का मानना है कि इस कार की लगभग 1000 यूनिट्स में फ्रंट सीटबेल्ट हाइट एडजस्टर में कुछ खराबी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 06, 2022 17:10 ist
    info icon
    published onDec 06, 2022 17:10 IST
    last updated onDec 06, 2022 17:10 IST
    625 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Hyryder

    टोयोटा हाइराइडर एसयूवी को भारत में बिकते हुए कुछ ही महीने हुए हैं और अब इस गाड़ी में एक बड़ी खराबी सामने आई है, जिसके चलते कंपनी ने इस कार की कई यूनिट्स वापसी बुला ली हैं। इसे रिकॉल करने की वजह फ्रंट सीबेल्ट पर दी गई हाइट एडजस्टर प्लेट असेंब्ली में कुछ खराबी बताई गई है।

    Toyota Hyryder front seatbelt

    टोयोटा हाइराइडर कार के ओनर इस पार्ट का इंस्पेक्शन करवाने के लिए अपनी कार को वर्कशॉप पर ले जा सकते हैं। यदि कंपनी को इसमें कोई खराबी लगती है तो पूरे हाइट एडजस्टर प्लेट असेम्ब्ली को मुफ्त में रिप्लेस कर दिया जाएगा। कंपनी को यह खराब कॉम्पोनेन्ट इस कार की केवल 994 यूनिट्स में ही लगा होने का संदेह है। हाइराइडर कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, आइएसोफिक्स एंकरेज, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल के साथ फ्रंट सीटबेल्ट पर एडजस्टेबल शोल्डर एंकर फीचर स्टैंडर्ड मिलता है।

    Maruti Grand Vitara

    टोयोटा की इस एसयूवी कार में मारुति ग्रैंड विटारा वाली ही पावरट्रेन दी गई है। इन दोनों कारों में एक जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन फीचर्स का वेरिएंट वाइज़ डिस्ट्रीब्यूशन दोनों मॉडल्स में अलग-अलग है। मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी कार की हाइट एडजस्टर प्लेट असेंब्ली में भी खराबी मिली है।

    वर्तमान में टोयोटा हाइराइडर की प्राइस 10.48 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, निसान किक्स और मारुति ग्रैंड विटारा से है।

    यह भी देखेंः टोयोटा हाइराइडर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है