• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सएल6 के नाम से आएगी अर्टिगा पर बेस्ड मारुति की अगली एमपीवी, टेस्ट के दौरान आई नज़र

    मारुति अर्टिगा के विपरीत एक्सएल6 को नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 23, 2019 11:20 ist
    info icon
    published onJul 23, 2019 11:13 IST
    last updated onJul 23, 2019 11:20 IST
    971 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति जल्द ही अर्टिगा एमपीवी का 6-सीटर प्रीमियम वर्ज़न लॉन्च करेगी। कंपनी ने अब तक इससे जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। प्राप्त तस्वीरों से साफ़ है कि एक्सएल6 के नाम से जाना जाएगा।  

    इससे पहले भी एक्सएल6 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लेकिन यह पहली बार था जब मारुति की इस नई एमपीवी को बिना कवर के देखा गया। इसकी स्टाइलिंग लगभग मारुति अर्टिगा के समान ही लगती है, हालांकि यह कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आएगी। एक्सटीरियर के इन बदलावों में बॉडी-कलर क्लैडिंग, फॉक्स स्किड प्लेटे, रूफरेल और 15-इंच के ब्लैक अलॉय शामिल हैं।   

    इसकी रियर विंडशील्ड पर 'नेक्सा' बैजिंग देखी जा सकती है। जिससे साफ़ है इसे मारुति एरीना डीलरशिप की जगह नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।  

    प्राप्त तस्वीरों में एक तस्वीर कार के फ्रंट की भी है। इसकी फ्रंट स्टाइलिंग स्टैंडर्ड अर्टिगा से बिलकुल अलग है। एक्सएल6 में हेक्सागोनल हनीकोंब ग्रिल, दो क्रोम बार के साथ दी गई है। इसके अलावा, एक्सएल6 में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और सियाज़ जैसे एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। अनुमान है कि इसमें अर्टिगा वाले हलोजन लैंप की जगह प्रोजेक्टर लैंप दिए जाएंगे। मारुति ने इसके फ्रंट बम्पर की डिज़ाइन को भी अर्टिगा से थोड़ा अलग रखा है। इसे फॉक्स स्किड प्लेट के साथ पेश किया गया है। साथ ही फॉग लैंप हाउसिंग में भी बदलाव किया गया है। 

    मारुति एक्सएल6 के इंटीरियर से जुड़ी कोई तस्वीर सामने नहीं आ पाई है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति की इस अपकमिंग एमपीवी की सेकंड रो में भी कैप्टन सीटें दी जाएगी। हालांकि मारुति ने हाल ही में इंडोनेशिया मोटर शो में अर्टिगा का एक 6-सीटर वर्ज़न पेश किया था, जिसकी सेकंड रो में 40:20:40 में बंटी सीटें दी गई थी। ऐसे में देखना होगा कि एक्सएल6 में कंपनी किस प्रकार की सीटें ग्राहकों को मुहैया करवाती है। अनुमान है कि एक्सएल6 में लैदर अपहोल्स्टरी और क्रूज कंट्रोल फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनकी अर्टिगा में कमी है।    

    बात की जाए पावरट्रेन विकल्प की तो इसमें अर्टिगा वाला ही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसे बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर पेश किया जा सकता है। वर्तमान में बीएस4 नॉर्म्स पर अर्टिगा में उपलब्ध यह इंजन 105पीएस की पावर और 138एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है।  

    चूंकि मारुति अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। ऐसे में संभावना है कि कंपनी एक्सएल6 को डीजल इंजन के साथ नहीं उतारेगी। 

    मारुति सुजुकी एक्सएल6 एमपीवी को 21 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जाएगा। प्रीमियम फीचर्स के चलते इसकी कीमत अर्टिगा से थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। वर्तमान में मारुति अर्टिगा 7.44 लाख रूपये से 11.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की प्राइस रेंज में उपलब्ध है। लॉन्च के बाद एक्सएल6 का मुकाबला महिंद्रा मराज़ो के साथ होगा। 

    साथ ही पढ़ें: असल में कितना माइलेज देती है मारुति वैगन-आर एएमटी, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है