• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति डिजायर को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, बलेनो का स्कोर रहा 4 स्टार

    डिजायर मारुति की पहली कार है जिसका भारत एनकैप और ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 12, 2025 11:53 ist
    info icon
    published onJun 12, 2025 11:52 IST
    last updated onJun 12, 2025 11:53 IST
    269 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno and Dzire crash tested by Bharat NCAP

    मारुति की दो कारों का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट पहली बार किया गया है जिसके नतीजे काफी आश्चर्यचकित करने वाले हैं। मारुति डिजायर को भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जबकि बलेनो का क्रैश टेस्ट में स्कोर 4 स्टार रहा है। डिजायर मारुति की इकलौती कार है जिसका भारत एनकैप और ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है। 

    यहां देखें इन दोनों कारों के क्रैश टेस्ट के नतीजे :-  

    मारुति डिजायर : भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर

    Maruti Dzire Bharat NCAP crash test

    पैरामीटर 

    रेटिंग  

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन  

    29.46 / 32 (5 स्टार)

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन  

    41.57 / 49 (5 स्टार)  

    मारुति डिजायर को वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है।  

    Maruti Dzire Bharat NCAP crash test

    डिजायर कार ने फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में दोनों फ्रंट पैसेंजर के सिर, गर्दन, पेल्विस और जांघ के हिस्से को अच्छा प्रोटेक्शन दिया। क्रैश टेस्ट में ड्राइवर के पैर और को-ड्राइवर के बाएं टिबिया को अच्छा प्रोटेक्शन मिला। इस टेस्ट में ड्राइवर के छाती के हिस्से को 'मार्जिनल' रेटिंग दी गई, जबकि को-ड्राइवर के छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला। ड्राइवर के टिबिया और को-ड्राइवर के दाएं टिबिया को 'पर्याप्त' करार दिया गया। 

    Maruti Dzire Bharat NCAP crash test

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट और साइड डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के सिर, पेट और पेल्विस के हिस्से को अच्छा प्रोटेक्शन मिला। साइड डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के छाती के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई। 

    Maruti Dzire Bharat NCAP crash test

    भारत एनकैप ने चाइल्ड प्रोटेक्शन सेफ्टी की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन डिजायर का स्कोर कुछ इस प्रकार रहा है :-  

    पैरामीटर 

    स्कोर 

    डायनामिक स्कोर 

    23.57 / 24

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर  

    12 / 12

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर 

    6 / 13

    कुल स्कोर

    41.57 / 49

    मारुति डिजायर सेडान में छह एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें :  होंडा कार वेटिंग पीरियड: जानिए जून 2025 में होंडा अमेज, सिटी, सिटी हाइब्रिड और एलिवेट को घर लाने के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    मारुति बलेनो : भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर 

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    पैरामीटर 

    2 एयरबैग वेरिएंट रेटिंग  

    6 एयरबैग वेरिएंट रेटिंग   

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन 

    24.04 / 32 (4 स्टार)

    26.52 / 32 (4 स्टार)  

    चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन  

    34.81 / 49 (3 स्टार)

    34.81 / 49 (3 स्टार) 

    मारुति बलेनो हैचबैक कार डुअल और छह एयरबैग्स दोनों वर्जन में उपलब्ध है। भारत एनकैप ने बलेनो कार के दोनों वेरिएंट का टेस्ट किया है। 

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में बलेनो के डुअल और छह एयरबैग्स वेरिएंट दोनों को फ्रंट पैसेंजर के सिर और गर्दन के हिस्से के लिए अच्छा प्रोटेक्शन मिला। दोनों फ्रंट पैसेंजर के टिबिया और को-ड्राइवर के छाती, पेल्विस और जांघ के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई। जबकि, ड्राइवर के छाती, पेल्विस और जांघ के हिस्से को 'मार्जिनल' करार दिया गया। 

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    साइड डिफॉरमेबल टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर के सिर, छाती, पेट और कूल्हे के हिस्से को अच्छी रेटिंग मिली। 

    हालांकि, दोनों वर्जन के स्कोर में बड़ा अंतर साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में देखा गया। डुअल एयरबैग वाले वेरिएंट में ड्राइवर के सिर और पेट के हिस्से को केवल 'पर्याप्त' सुरक्षा मिली,  जबकि छह एयरबैग वाले वेरिएंट में ड्राइवर के सिर और पेट की सुरक्षा अच्छी बताई गई। दो एयरबैग्स वाले मॉडल में छाती को 'मार्जिनल' सुरक्षा मिली, जबकि छह एयरबैग वाले वर्जन में छाती की सुरक्षा को 'पर्याप्त' करार दिया गया। 

    Maruti Baleno Bharat NCAP crash test

    मारुति बलेनो कार के चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के नतीजे कुछ इस प्रकार रहे :- 

    पैरामीटर 

    स्कोर 

    डायनामिक स्कोर  

    16.81 / 24

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर  

    12 / 12

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर 

    6 / 13

    कुल स्कोर  

    34.81 / 49

    मारुति बलेनो कार में छह एयरबैग (दो स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। 

    प्राइस व कंपेरिजन  

    मारुति डिजायर सेडान की कीमत 6.7 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि मारुति बलेनो कार की शुरूआती प्राइस 6.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सेगमेंट में मारुति डिजायर का मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई ऑरा और टाटा टिगॉर से है, जबकि मारुति बलेनो कार 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट, हुंडई आई20 और टोयोटा ग्लैंजा को कड़ी टक्कर देती है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है