• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2025 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति ब्रेजा,टाटा नेक्सन और किआ सोनेट को मिले ज्यादा बिक्री के आंकड़े, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों की कैसी रही सेल्स परफॉर्मेंस

    मार्च 2025 के मुकाबले अप्रैल 2025 में पूरे सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की सेल्स में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं अप्रैल 2024 के मुकाबले अप्रैल 2025 में बिक्री 22 प्रतिशत तक गिरी है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 15, 2025 19:19 ist
    info icon
    published onMay 15, 2025 19:19 IST
    last updated onMay 15, 2025 19:19 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    अप्रैल 2025 की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस फाइनेंशियल ईयर में सेगमेंट के लिए शुरुआत काफी धीमी रही और कुछ मॉडल्स को थोड़ी सी ही मासिक बढ़त मिली। मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन की 15,000 युनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले जिसके चलते ये मॉडल्स इस सेगमेंट में पॉपुलर चॉइस रहे। सेगमेंट के किस मॉडल को मिले कितने बिक्री के आंकड़े, ये आप देखिए आगे:

    मॉडल

    अप्रैल 2025

    मार्च 2025

    अप्रैल 2024

    मासिक वृद्धि/गिरावट

    सालाना वृद्धि/गिरावट

    मारुति ब्रेज़ा

    16,971

    16,546

    17,113

    3%

    -1%

    टाटा नेक्सन/नेक्सन ईवी

    15,547

    16,366

    11,168

    -6%

    38%

    सोनेट

    8,068

    7,705

    7,901

    5%

    2%

    हुंडई वेन्यू

    7,953

    10,441

    9,120

    -24%

    -13%

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    7,568

    7,055

    4,003

    7%

    89%

    स्कोडा कायलाक

    5,364

    5,327

    वह

    1%

    वह

    किआ सिरोस

    4,000

    5,015

    वह

    -20%

    वह

    निसान मैग्नाइट

    1,749

    2,484

    2,404

    -30%

    -27%

    रेनॉल्ट काइगर

    606

    762

    1,059

    -20%

    -43%

    कुल

    67,826

    71,701

    52,768

    -6%

    22%

    Maruti Brezza

    • अप्रैल 2025 में मारुति ब्रेजा बेस्ट सेलिंग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही। मार्च 2025 केे मुकाबले बिक्री में 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ इसकी 17,000 युनिट्स से ज्यादा बिकी। 
    • टाटा नेक्सन इस सेल्स चार्ट में दूसरे स्थान पर है जिसकी अप्रैल 2025 में 15,000 से ज्यादा युनिट्स बिकी। बत दें कि इन बिक्री के आंकड़ों में नेक्सन के आईसीई और ईवी मॉडल्स शामिल है। 

    Hyundai Venue
    Kia Sonet

    • किआ सोनेट इस सूची में तीसरे स्थान पर है जिसकी मासिक बिक्री में 5 प्रतिशत की बढ़त हासिल हुई। दूसरी तरफ मार्च 2025 के मुकाबले अप्रैल 2025 में किआ सिरोस की बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसकी 1000 से ज्यादा युनिट्स ही बिकी। 
    • हुंडई वेन्यू एक स्थान नीचे गिरी है। मार्च 2025 में इसकी 10,000 से ज्यादा युनिट्स बिकी थी मगर अप्रैल में ये कार इस बिक्री के आंकड़े को छू नहीं पाई और इसकी मासिक बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    Mahindra XUV 3XO

    • महिंद्रा ने पिछले महीने एक्सयूवी 3एक्सओ की 7500 से ज्यादा युनिट्स बेची जो कि मार्च 2025 के मुकाबले बढ़ी है। हालांकि, एक्सयूवी 3एक्सओ की सालाना बिक्री में 89 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

    Skoda Kylaq front

    • स्कोडा इंडिया ने अप्रैल 2025 में कायलाक की 5000 युनिट्स से ज्यादा बेची है जिसकी मासिक बिक्री में 1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

    Renault Kiger

    • निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर की बिक्री में हल्की सी गिरावट दर्ज हुई है। मैग्नाइट की मासिक बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है वहीं काइगर तो 1000 युनिट्स बिक्री का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। इस रेनो एसयूवी की सालाना बिक्री में सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 
    •  
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है