• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अर्टिगा हुई ज्यादा सेफ, अब स्टैंडर्ड मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

    मारुति ने अर्टिगा एमपीवी की सेफ्टी फीचर लिस्ट को अपडेट किया है जिसके चलते इस गाड़ी में अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड) जैसे फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 25, 2022 20:01 ist
    info icon
    published onJul 25, 2022 20:01 IST
    last updated onJul 25, 2022 20:01 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Ertiga

    • इससे पहले यह फीचर्स इस गाड़ी के वीएक्सआई वेरिएंट (केवल एटी) से मिलने शुरू होते थे। 
    • अर्टिगा की सेफ्टी लिस्ट में अब चार एयरबैग्स और ब्रेक असिस्ट फीचर शामिल हो गए हैं।  
    • इसकी फीचर लिस्ट और पावरट्रेन में कोई और बदलाव नहीं हुआ है।
    • भारत में मारुति अर्टिगा की प्राइस 8.35 लाख रुपए से 12.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    मारुति ने अर्टिगा एमपीवी की सेफ्टी फीचर लिस्ट को अपडेट किया है जिसके चलते इस गाड़ी में अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड) जैसे फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। 

    Maruti Ertiga hill-hold assist

    अब तक यह दोनों सेफ्टी फीचर्स अर्टिगा के वीएक्सआई वेरिएंट (केवल एटी में) से ही मिलने शुरू होते थे। इन दोनों फीचर्स के अलावा अर्टिगा की सेफ्टी लिस्ट में चार एयरबैग्स, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज (सेंकड रो), एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट भी शामिल हैं।  

    इस एमपीवी कार की फीचर लिस्ट में और कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। यह गाड़ी 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स (केवल एटी), ऑटो एसी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स के साथ आती है।

    अर्टिगा में अब भी 1.5-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन (103 पीएस/137 एनएम) के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स भी मिलता है। यह एमपीवी कार सीएनजी किट के साथ आती है, सीएनजी मोड पर ड्राइव करने पर यह गाड़ी 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क देती है।

    Maruti Ertiga rear

    भारत में इस एमपीवी कार की प्राइस 8.35 लाख रुपए से 12.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में अर्टिगा का मुकाबला किआ केरेंस और मारुति एक्सएल6 से है।

    यह भी देखें: मारुति अर्टिगा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी अर्टिगा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है