• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मारुति ऑल्टो के10 ने किया स्विफ्ट से बेहतर प्रदर्शन, जानिए कितनी मिली सेफ्टी रेटिंग

    क्रैश टेस्ट में ऑल्टो के10 को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसकी बॉडी शेल इंटीग्रिटी को स्टेबल बताया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2023 17:23 ist
    info icon
    published onApr 04, 2023 17:23 IST
    last updated onApr 04, 2023 17:23 IST
    424 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto Crash Tested

    • व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस एंट्री-लेवल हैचबैक कार को 2-स्टार जबकि बच्चों की सेफ्टी के लिए जीरो रेटिंग मिली है।
    • इसका स्कोर व्यस्क पैसेंजर के लिए 21.67/34 और चाइल्ड पैसेंजर के लिए 3.52/49 पॉइंट रहा।
    • इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
    • ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    ग्लोबल एनकैप ने #SaferCarsForIndia कैपेन के तहत कुछ नई कारों का क्रैश टेस्ट किया है जिसमें एक ऑल्टो के10 भी है। इस हैचबैक कार की ओवरऑल सेफ्टी रेटिंग तो कोई ज्यादा खास नहीं है, लेकिन इसने पिछले साल टेस्ट हुई स्विफ्ट, एस-प्रेसो और इग्निस को जरूर पीछे छोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

    यहां देखिए किस मोर्चे पर कैसा रहा इस कार का परफॉर्मेंसः

    व्यस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन

    Maruti Alto K10 Crash Test

    इस एंट्री लेवल हैचबैक कार को व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली और इसका स्कोर 34 में से 21.67 पॉइंट का रहा।

    फ्रंट इंपेक्ट

    Maruti Alto K10 Crash Test: Front Impact

    आगे की तरफ से हुए इंपेक्ट टेस्ट में इसमें ड्राइवर और को-पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि उनकी छाती का प्रोटेक्शन औसत था। ड्राइवर के दाईं तरफ वाले घुटने का प्रोटेक्शन खराब बताया गया जबकि घुटने के नीचे वाले हिस्से का प्रोटेक्शन औसत रहा। ड्राइवर के बाएं थाई, घुटने और घुटने से नीचे वाले हिस्से का प्रोटेक्शन औसत रहा।

    को-पैसेंजर के दोनों थाई और घुटनों का प्रोटेक्शन केवल औसत दर्जे का रहा, जबकि घुटने के नीचे वाले हिस्से की सुरक्षा संतोषजनक पाई गई।

    साइड इंपेक्ट

    Maruti Alto Crash Tested: Side Impact

    साइड से हुए इंपेक्ट टेस्ट में ड्राइवर के सिर और पेल्विस को अच्छा प्रोटेक्शन मिला। छाती का प्रोटेक्शन खराब और पेट की सुरक्षा संतोषजनक थी। ऑल्टो के10 में कर्टेन और साइड एयरबैग का अभाव है जिसके चलते इसका साइड पोल इंपेक्ट टेस्ट नहीं किया गया।

    बॉडीशेल इंटीग्रिटी

    क्रैश टेस्ट में ऑल्टो के10 की बॉडीशेल इंटीग्रिटी को स्टेबल बताया गया है। ग्लोबल एनकैप ने इसका 64 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर क्रैश टेस्ट किया है।

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन

    Maruti Alto Crash Tested: Child Occupant Protection

    बच्चों की सुरक्षा के लिए ऑल्टो के10 को जीरो सेफ्टी रेटिंग मिली है और इस मामले में इसका स्कोर 49 में से महज 3.52 पॉइंट रहा।

    यह भी पढ़ें: मारुति की सबसे सस्ती कार ऑल्टो800 हुई बंद

    इसमें 18 महीने के बच्चे की डमी को सीटबेल्ट के जरिए चाइल्ड रेस्टरेंट सिस्टम इंस्टॉल कर आगे की तरफ फेस करके बैठाया गया था और इसके सिर का प्रोटेक्शन अच्छा जबकि छाती का प्रोटेक्शन खराब रहा। इसके अलावा इसमें 3 साल के बच्चे की डमी को भी आगे की तरफ फेस करके बैठाया गया था और टक्कर में इसके सिर को काफी नुकसान पहुंचने की संभावनाएं रही।

    चाइल्ड पैसेंजर के लिए साइड इंपेक्ट टेस्ट नहीं किया गया क्योंकि मारुति ने ऑल्टो के10 में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर नहीं दिए हैं।

    सेफ्टी फीचर

    Maruti Alto K10

    मारुति ऑल्टो के10 में ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में इंपेक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, सेंट्रल डोर लॉकिंग, और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    कीमत और कंपेरिजन

    Maruti Alto K10 Side

    ऑल्टो 10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला रेनो क्विड है। वहीं प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर मारुति एस-प्रेसो से भी है।

    यह भी देखेंः मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है