• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की सबसे सस्ती कार ऑल्टो800 हुई बंद

    इस हैचबैक कार को बीएस6 फेज़2 अपडेट नहीं मिला है जिसके चलते इसे बंद कर दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 03, 2023 14:26 ist
    info icon
    published onApr 03, 2023 14:26 IST
    last updated onApr 03, 2023 14:26 IST
    252 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto 800

    • मारुति ने ऑल्टो 800 को बंद कर दिया है और इसके प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है।
    • इस गाड़ी को सबसे पहले 2012 में लॉन्च किया गया था। यह ऑल्टो के10 के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन थी।
    • इस हैचबैक कार में 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था। इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता था।  
    • अब भारत में 800 सीसी इंजन वाली कोई भी कार बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि क्विड और रेडी-गो भी बंद हो चुकी है।
    • भारत में मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू होती थी।

    मारुति ने ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। यह गाड़ी भारतीय बाजार में लंबे समय से बिक्री के लिए उपलब्ध थी। कंपनी ने इस एंट्री लेवल कार को बीएस6 फेज़2 अपडेट नहीं दिया है।

    Maruti Alto 800

    ऑल्टो800 कार मारुति के लाइनअप में सबसे पुराने मॉडल्स में से एक थी। कीमत की बात करें तो ऑल्टो के10 और ऑल्टो800 के बीच अंतर बहुत कम था जिसके चलते इन दोनों ही कारों के कई वेरिएंट्स की प्राइस लगभग बराबर थी। ऑल्टो800 के मुकाबले के10 नई, ज्यादा पावरफुल और फीचर लोडेड कार है।

    यह भी पढ़ें: मारुति ब्रेजा ब्लैक एडिशन में क्या मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    मारुति ऑल्टो800 हैचबैक को के10 कार से ज्यादा सस्ते ऑप्शन के तौर 2012 में लॉन्च किया गया था। इसका मुकाबला डैटसन रेडी-गो और रेनो क्विड से था जो ऑल्टो800 के अलावा भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध इकलौती 800सीसी वाली कारें थी। ऑल्टो को मार्केट में अभी भी बेस्ट-सेलिंग मॉडल के तौर पर जाना जाता है।

    Maruti Alto 800

    इस हैचबैक कार में 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता था। इस कार के साथ सीएनजी की चॉइस भी दी गई थी। मारुति का दावा था कि इसका सीएनजी वर्जन 31 किमी/किलोग्राम से ज्यादा की माइलेज देता था। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, कीलेस एंट्री, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए थे।

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी जिम्नी किस शहर में कब की जाएगी डिस्प्ले, जानिए यहां

    भारत में ऑल्टो800 की कीमत 3.54 लाख रुपए से 5.13 लाख रुपए के बीच थी। ऑल्टो800 के बंद हो जाने के बाद अब के10 मारुति की एंट्री-लेवल कार बन गई है जिसकी कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू होकर 5.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sneha biswas
    Jun 4, 2026, 5:18:50 PM

    I need a new Maruti alto 800 car.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho support
    Jun 4, 2026, 6:34:41 PM

    The Maruti Suzuki Alto has been discontinued by the brand, with its last recorded ex-showroom price in India ranging between ₹2.94 Lakh - 5.13 Lakh.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है