• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन हुआ लॉन्च: 19.64 लाख रुपये रखी गई कीमत,ऑल ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन मिलेगा इसमें

    ये इस एसयूवी का एक डार्क एडिशन है जो सीमित समय तक उपलब्ध रहेगा। इसमें ऑल ब्लैक ए​क्सटीरियर और इंटीरियर थीम दी गई है और इसका ओवरऑल डिजाइन रेगुलर जैसा ही है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 17, 2025 14:21 ist
    info icon
    published onMar 17, 2025 13:44 IST
    last updated onMar 17, 2025 14:21 IST
    312 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 Ebony Edition launched

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत 19.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है।  

    ये एक्सयूवी700 क टॉप वेरिएंट एएक्स7 और एएक्स7 एल वेरिएंट्स के 7 सीटर वर्जन पर बेस्ड है जिसमें टर्बो पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    रेगुलर एक्सयूवी700

    एक्सयूवी700 इबोनी 

    कीमत में अंतर

    एएक्स7  टर्बो पेट्रोल मैनुअल

    19.49 लाख रुपये

    19.64 लाख रुपये

    +  15,000

    एएक्स7  टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक

    20.99 लाख रुपये

    21.14 लाख रुपये

    +  15,000

    एएक्स7  डीजल मैनुअल

    19.99 लाख रुपये

    20.14 लाख रुपये

    +  15,000

    एएक्स7  डीजल ऑटोमैटिक

    21.69 लाख रुपये

    21.79 लाख रुपये

    +  10,000

    एएक्स7 एल टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक

    23.19 लाख रुपये

    23.34 लाख रुपये

    +  15,000

    एएक्स7 एल डीजल मैनुअल

    22.24 लाख रुपये

    22.39 लाख रुपये

    +  15,000

    एएक्स7 एल डीजल ऑटोमैटिक

    23.99 लाख रुपये

    24.14 लाख रुपये

    +  15,000

    कीमत एक्स शोरूम के पैन इंडिया के अनुसार

    रेगुलर मॉडल के मुकाबले इबोनी एडिशन में क्या कुछ किए गए हैं बदलाव,इसपर आगे डालिए एक नजर:

    क्या दिया गया है अलग?

    चूंकि महिंद्रा एक्सयूवी700 का इबोनी एडिशन इस एसयूवी का ए​क ब्लैक​ वर्जन ही है,ऐसे में इसका एक्सटीरियर डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसमें दिए गए हेडलाइट्स,एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,एलईडी फॉगलैंप्स और टेललाइट्स रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं। 

    हालांकि,इबोनी एडिशन में 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स,ग्रिल पर ब्लैक इंसर्ट्स,ब्लैक रूफ रेल्स और ब्लैक ओआरवीएम्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसकी फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स को सिल्वर फिनिशिंग दी गई है वहीं डोर हैंडल्स पर क्रोम एसेंट्स दिए गए है। रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें फ्रंट डोर पर ओआरवीएम्स के नीचे 'इबोनी' की बैजिंग दी गई है। 

    केबिन की बात करें तो अंदर से इबोनी एडिशन रेगुलर वेरिएंट जैसा ही नजर आ रहा है। हालांकि एक्सटीरियर की तरह इसके इंटीरियर में भी ऑल ब्लैक थीम दी गई है। इसमें ऑल ब्लैक डैशबोर्ड,सीट्स और डोर पैड्स पर ब्लैक लेदरेट और डार्क क्रोम एसी वेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लाइट ग्रे हेडलाइनर और डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर सिल्वर एसेंट्स भी दिए गए हैं। इसके अंदर वाले डोर हैंडल्स और सेंटर कंसोल को पियानो ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    इस एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, डुअल-ज़ोन ऑटो एसी और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जर, 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर भी दिए गए हैं। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्सदिए गए हैंं। यह ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग सहित एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) टेक्नोलॉजी से भी लैस है।

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में दो इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

     

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    200 पीएस

    156 पीएस

    185 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    360 एनएम

    450 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/एटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/एटी

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट और ऑल-व्हील-ड्राइव (केवल एटी)

    कंपेरिजन

    इसका मुकाबला हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस, और टाटा सफारी से है। इसके 5 सीटर वर्जन की टक्कर एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, और हुंडई क्रेटा से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है