• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने दिखाई अपकमिंग टीयूवी300 पर बेस्ड बोलेरो निओ की झलक,जानिए कब होगी लॉन्च

    बता दें कि बोलेरो निओ कंपनी की पिछले साल बंद हुई टीयूवी300 कार का ही फेसलिफ्ट मॉडल है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 05, 2021 20:40 ist
    info icon
    published onJul 05, 2021 20:40 IST
    last updated onJul 05, 2021 20:40 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने अपकमिंग बोलेरो निओ कार का एक टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें इस कार की कुछ झलक देखने को मिली है। इस कार को जुलाई के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

    Mahindra Bolero Neo

    टीयूवी300 के मुकाबले बोलेरो निओ में नए हेडलैंप्स,एलईडी डेटाइम रनिंग स्ट्रिप,नए डिजाइन के बंपर,नई सिक्स स्लैट क्रोम ग्रिल,फॉग लाइट्स,स्कवायर शेप के व्हील आर्क और साइड फेंडर पर टर्न इंडिकेटर्स जैसे एलिमेंट्स नजर आएंगे। इसके साइड प्रोफाइल में काफी कम बदलाव नजर आएंगे मगर पहले के मुकाबले ये कार अब काफी अपडेटेड नजर आएगी।

    इस कार के केबिन में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगे। नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स और फीचर्स के तौर पर इसमें बैज अपहोल्स्ट्री,एनालॉग इंस्टरुमेंट क्लस्टर,और सेकंड रो पर आर्मरेस्ट का फीचर नजर आएगा। इसके अलावा इस नई कार में ऑटोमैटिक एसी,एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।

    महिंद्रा बोलेरो निओ में टीयूवी300 वाला 100 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा और इस बार ये इंजन बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड होकर आएगा। इस इंजन के साथ कंपनी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड देगी वहीं एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शनल दिया जाएगा।

    कंपनी के मॉडल लाइनअप में इस कार को एक्सयूवी300 के नीचे पोजिशन किया जाएगा जिसकी प्राइस 8.5 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जाएगी। इस कार का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा,टोयोटा अर्बन क्रूजर,हुंडई वेन्यु,किआ सोनेट,टाटा नेक्सन,निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dnyaneshwar talekar
    Jul 9, 2021, 11:10:41 AM

    Zabardast look

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा बोलेरो नियो

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है