• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई.05 फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर,इसबार इंटीरियर की भी दिखी झलक

    महिंद्रा बीई.05 अक्टूबर 2025 तक भारत में लॉन्च हो सकती है जिसकी शुरूआती कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 21, 2024 19:04 ist
    info icon
    published onMay 21, 2024 19:04 IST
    last updated onMay 21, 2024 19:04 IST
    496 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra BE.05

    2025 में लॉन्च होने जा रही महिंद्रा बीई.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी की लगातार टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में इसके कुछ स्पाय शॉट्स भी सामने आए हैं ​जहां ये पूरी तरह से कवर के साथ देखी गई है। हालांकि कवर चढ़ा होने के बावजूद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है जिसकी डीटेल्स आप पढ़ेंगे आगे:

    इंटीरियर डीटेल्स

    Mahindra BE.05 Interior

    बीई.05 का इंटीरियर भी पूरी तरह से कवर किया गया था मगर हमनें अंदाजा लगाया है कि इसमें ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी सी ड्युअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें अलावा इसमें स्कवायर शेप का 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी नजर आ सकता है जिसके बीच में इल्यूमिनेटेड 'बीई' लोगो होगा जो कि कॉन्सेप्ट मॉडल में भी नजर आया था। 

    कॉन्सेप्ट मॉडल जैसे लग रहे हैं इसके लुक्स

    Mahindra BE.05 Front

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा बीई.05 काफी हद तक अपने कॉन्सेप्ट वर्जन जैसी नजर आती है। इसके फ्रंट में पॉइन्टेड बोनट,स्लीक एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और स्लिम बंपर दिया गया है। इसके बैक पोर्शन में स्प्ल्टि रियर स्पॉयलर दिया गया है। इसके साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसमें पॉप अप स्टाइल वाले डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं। 

    संभावित रेंज

    Mahindra BE.05 Rear

    बीई.05 में 60 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 300 किलोमीटर तक हो सकती है और इंडियन टेस्टिंग स्टैंडर्ड्स के मुताबिक इसकी रेंज 450 किलोमीटर तक हो सकती है। महिंद्रा के अनुसार ये कार 175 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी जिससे 30 मिनट में इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। 

    महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार कंपनी के नए ईवी स्पेसिफिक इंग्लो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। महिंद्रा का कहना है कि  इस प्लेटफॉर्म पर रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम वाली कारें तैयार की जा सकती हैं जिनके रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का पावर आउटपुट 285 पीएस और ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का पावर आउटपुट  394 पीएस तक रखा जा सकता है। 

    संभावित कीमत और मुकाबला

    इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी,हुंडई कोना ईवी और अपकमिंग टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है