• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन वर्टस को लेटिन एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    फॉक्सवैगन वर्टस सेडान की बॉडीशेल इंटिग्रिटी स्थिर बताई गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 02, 2022 16:34 ist
    info icon
    published onDec 02, 2022 16:34 IST
    last updated onDec 02, 2022 16:34 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus Latin NCAP

    फॉक्सवैगन की नई मेड-इन-इंडिया कॉम्पेक्ट सेडान वर्टस को लेटिन एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। वहीं, इस गाड़ी का ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर फिलहाल सामने नहीं आया है। अनुमान है कि इसके भारतीय मॉडल का ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर भी इससे मिलता जुलता हो सकता है।

    सेफ्टी फीचर

    क्रैश टेस्ट हुए मॉडल में छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए थे। मेड इन इंडिया वर्टस कार में आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटर और रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। लेटिन एनकैप क्रैश टेस्ट हुए मॉडल में एईबी (ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग) फीचर भी दिया गया था, हालांकि यह फीचर इस कार में स्टैंडर्ड नहीं दिया गया है। यह फीचर वर्टस कार के भारतीय मॉडल में नहीं मिलता है।

    वयस्क पैसेंजर सेफ्टी

    वयस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस सेडान कार को 92.35 प्रतिशत (36.94 पॉइंट्स) स्कोर मिला है। इसमें फ्रंट और साइड इम्पेक्ट क्रैश टेस्ट दोनों के स्कोर शामिल हैं।

    फ्रंट इम्पेक्ट

    Volkswagen Virtus Latin NCAP adult occupant protection

    क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर व गर्दन की सेफ्टी अच्छी बताई गई, जबकि ड्राइवर के छाती के हिस्से की सुरक्षा को 'औसत' करार दिया गया है। वहीं, पसैंजर के चेस्ट की सेफ्टी के लिए इस कार को 'अच्छी' रेटिंग मिली है। ड्राइवर और पैसेंजर के घुटने की सुरक्षा के मामले में इसे अच्छा स्कोर मिला है। ड्राइवर और पैसेंजर के बाएं जांघों को इसमें 'औसत' प्रोटेक्शन मिली, जबकि पैसेंजर के दाएं तरफ के जांघ के प्रोटेक्शन को इसमें अच्छा बताया गया है। क्रैश टेस्ट में वर्टस कार की बॉडीशेल इंटिग्रिटी और फुटवेल एरिया स्टेबल पाई गई।

    साइड इम्पेक्ट

    Volkswagen Virtus Latin NCAP side impact

    साइड इम्पेक्ट टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर, पेट और पेल्विस के प्रोटेक्शन को अच्छा बताया गया है, जबकि चेस्ट के हिस्से की सुरक्षा को 'औसत' रेटिंग मिली है।

    साइड पोल इम्पेक्ट

    Volkswagen Virtus Latin NCAP side pole impact

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में वर्टस कार में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर, पेट और पेल्विस की सुरक्षा अच्छी बताई गई है, जबकि छाती के हिस्से के प्रोटेक्शन को मार्जिनल रेटिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें: फॉक्सवैगन टाइगन को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    चाइल्ड सेफ्टी

    चाइल्ड सेफ्टी के मामले में वर्टस कार को 91.84 प्रतिशत स्कोर मिला है।

    फ्रंटल इम्पेक्ट 

    इसमें आईएसोफिक्स फीचर का उपयोग करके 3-साल और डेढ़ साल के बच्चे की डमी को पीछे की तरफ फेस करके बैठाया गया। क्रैश टेस्ट में तीन साल के बच्चे की डमी के सिर को अच्छा प्रोटेक्शन मिला, वहीं डेढ़ साल के बच्चे की डमी के सिर को भी फुल प्रोटेक्शन मिला।

    साइड इम्पेक्ट

    क्रैश टेस्ट में दोनों चाइल्ड रेस्ट्रेन्ट सिस्टम साइड इम्पेक्ट के दौरान फुल प्रोटेक्शन देने में सक्षम रहे। फॉक्सवैगन की इस सेडान कार में आइएसओफिक्स एंकर फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। इस गाड़ी में पीछे वाले सभी पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट मिलती है।

    पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन

    Volkswagen Virtus Latin NCAP pedestrian protection

    वर्टस कार का पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन के मामले में स्कोर 53.09 प्रतिशत (25.48 पॉइंट्स) रहा। फॉक्सवैगन की इस कॉम्पेक्ट सेडान कार में अधिकांश मामलों में 'अच्छा', फिर मार्जिनल और औसत प्रोटेक्शन मिला। पैर के ऊपरी हिस्से की सुरक्षा को लेकर इस गाड़ी का स्कोर 'ख़राब' रहा, जबकि पैर के निचले हिस्से की सुरक्षा को इसमें 'अच्छा' करार दिया गया।

    सेफ्टी असिस्ट 

    लेटिन एनकैप क्रैश टेस्ट में सेफ्टी असिस्ट को लेकर इस सेडान का स्कोर 84.98 प्रतिशत (36.54 पॉइंट) रहा। इस गाड़ी में सभी सीटिंग पोज़िशन पर सीटबेल्ट रिमाइंडर और ईएससी फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। हालांकि, टेस्टेड मॉडल में सभी एडीएएस फीचर नहीं दिए गए थे, लेकिन इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर जरूर मौजूद थे जिसने इसकी 'सेफ्टी असिस्ट' परफॉर्मेंस को सुधारने में मदद की। यह एडीएएस फीचर वर्टस के भारतीय मॉडल में नहीं मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्डकप 2022 देखने टोयोटा इनोवा कार से कतर पहुंचा केरल का ये परिवार

    भारत में वर्टस कार

    Volkswagen Virtus

    फॉक्सवैगन वर्टस सेडान जून 2022 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह गाड़ी दो वेरिएंट्स डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है। इसमें केवल ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। कंपनी इसमें छह एयरबैग्स का ऑप्शन स्टैंडर्ड देकर इसे जल्द अपडेट कर सकती है। वर्तमान में फॉक्सवैगन वर्टस की कीमत 11.32 लाख रुपये से 18.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है