• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मेड-इन-इंडिया हुंडई अल्कजार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुंडई क्रेटा ग्रैंड दिया गया है नाम, यहां जानें वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

    अल्कजार और क्रेटा ग्रैंड के इंजन में सबसे प्रमुख अंतर है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 26, 2025 15:04 ist
    info icon
    published onJun 26, 2025 15:04 IST
    last updated onJun 26, 2025 15:04 IST
    251 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई अल्कजार मैक्सिको, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुंडई क्रेटा ग्रैंड नाम से बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि दोनो मूल रूप से एक ही एसयूवी है, जिन्हें अलग-अलग नाम और इंजन विकल्प में पेश किया गया है। यहां हम जानेंगे भारत में उपलब्ध हुंडई अल्कजार अंतरराष्ट्रीय मॉडल से कितनी समान और कितनी अलग है:

    डिजाइन

    हुंडई अल्कजार और हुंडई क्रेटा ग्रैंड के डिजाइन में कोई खास अंतर नहीं है। इनमें आगे की तरफ एक जैसी एच-शेप आकार के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और नीचे बॉक्सी एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। साइड में 18 इंच अलॉय व्हील और पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और फॉक्स स्किड प्लेट के साथ शानदार दिखने वाला बंपर दिया गया है।

    दोनों कार के एक्सटीरियर और केबिन के रंगों में अंतर है। अल्कजार में व्हाइट और ब्लैक ड्यूल-टोन और छह मोनोटोन कलर विकल्प दिए गए हैंः

    • रोबुस्ट एमराल्ड (मैट फिनिश में भी उपलब्ध)

    • स्टारी नाइट

    • एबिस ब्लैक

    • टाइटन ग्रे (मैट)

    • एटलस व्हाइट

    इसकी तुलना में क्रेटा ग्रैंड में ऊपर बताए सभी कलर के अलावा अतिरिक्त फिएरी रेड रंग भी दिया गया है, जो अल्कजार में नहीं मिलता है।

    भारत में हुंडई अल्कजार केवल एक ब्राउन और नेवी ब्लू केबिन थीम में आती है, जबकि हुंडई क्रेटा ग्रैंड में चार केबिन थीम दी गई है जिनमें से एक अल्कजार में मिलती है। अन्य तीन विकल्प में लाइट ग्रे के साथ डार्क ग्रे, पूरा ब्लैक, और बैज के साथ डार्क ग्रे शामिल है। लेफ्ट-हैंड ड्राइव फंक्शन के अलावा केबिन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    अन्य फीचर और सेफ्टी

    हुंडई क्रेटा ग्रैंड में भारत में उपलब्ध हुंडई अल्कजार वाले फीचर दिए गए हैं, जिनमें एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पहली और दूसरी रो (केवल 6 सीटर) के लिए वेंटिलेटेड सीटें, आगे की तरफ मेमोरी फंक्शन के साथ 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली सीट, एक वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन ऑटो एसी, एक डिजिटल की, एक पैनोरमिक सनरूफ, रियर विंडो सनशेड, पेडल शिफ्टर, मल्टी-ड्राइव मोड, और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर शामिल है।

    सेफ्टी फीचर की बात करें तो दोनों एसयूवी कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो हेडलैंप्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    इंजन

    यहीं पर अल्कजार और क्रेटा ग्रैंड के बीच मुख्य अंतर है। हालांकि दोनों में एक ही डीजल इंजन दिया गया है, लेकिन क्रेटा ग्रैंड 2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है जबकि अल्कजार में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है।

     

    हुंडई अल्कजार

    हुंडई क्रेटा ग्रैंड

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    2-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    160 PSपीएस

    116 पीएस

    159 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    253 एनएम

    250 एनएम

    191 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक, डीसीटी - ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन

    प्राइस और कंपेरिजन

    Hyundai Alcazar

    भारत में क्रेटा ग्रैंड उर्फ हुंडई अल्कजार की कीमत 14.99 लाख रुपये से 21.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और महिंद्रा एक्सयूवी700 से है।

    was this article helpful ?

    हुंडई अल्कजार पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है