• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 मारुति सेलेरियो टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति अपनी 2021 सेलेरियो कार को 10 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। सेकंड जनरेशन की सेलेरियो कार को वैगन आर वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट में ऑटो एसी, टचस्क्रीन यूनिट और अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। मारुति इस अपकमिंग कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस 1.0-लीटर यूनिट और 1.2-लीटर यूनिट दे सकती है। भारत में 2021 सेलेरियो की कीमत 5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 26, 2021 15:04 ist
    info icon
    published onOct 26, 2021 15:04 IST
    last updated onOct 26, 2021 15:04 IST
    5.3K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति अपनी 2021 सेलेरियो कार को 10 नवंबर को लॉन्च कर सकती है।

    • सेकंड जनरेशन की सेलेरियो कार को वैगन आर वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।

    • इसके टॉप वेरिएंट में ऑटो एसी, टचस्क्रीन यूनिट और अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।

    • मारुति इस अपकमिंग कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस 1.0-लीटर यूनिट और 1.2-लीटर यूनिट दे सकती है।

    • भारत में 2021 सेलेरियो की कीमत 5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    सेकंड जनरेशन की मारुति सेलेरियो भारत में 10 नवंबर को लॉन्च हो सकती है। इस हैचबैक कार का लोअर वेरिएंट लॉन्च से पहले व्हाइट शेड में कैमरे में कैद हुआ है। नई सेलेरियो कार वैगन आर वाले प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी।   

    तस्वीरों पर गौर करें तो 2021 सेलेरियो के लोअर वेरिएंट में बॉडी कलर्ड बंपर और ओआरवीएम (आउटसाइड रियरव्यू मिरर) हाउसिंग दी गई है, लेकिन इस अपकमिंग कार में फॉग लैंप्स का अभाव जरूर नज़र आ रहा है। कैमरे में कैद हुए इस वेरिएंट में व्हील कवर भी नहीं दिए गए हैं, लेकिन हमें लगता है कि कंपनी इसे नई सेलेरियो के टॉप वेरिएंट में जरूर देगी।  

    इसमें ऑल-ब्लैक केबिन लेआउट के साथ गियर लीवर और सेंटर कंसोल के आसपास सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। इसके लोअर वेरिएंट का पता इसमें दिए मैनुअल एसी फीचर से चलता है। इस वेरिएंट में म्यूज़िक और इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर वाइपर और वॉशर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स का भी अभाव रखा गया है। अनुमान है कि यह सभी फीचर्स 2021 सेलेरियो के टॉप वेरिएंट में दिए जा सकते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।  

    सेकंड जनरेशन की सेलेरियो में मौजूदा मॉडल वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 68 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें वैगन आर वाला 1.2-लीटर इंजन (83 पीएस/113 एनएम) भी दिया जा सकता है। अनुमान है कि इंजन के साथ इसमें पहले की तरह ही 5-स्पीड मैनुअल और ऑप्शनल 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। कंपनी इस हैचबैक कार के सीएनजी वर्जन पर भी काम कर रही है। 

    भारत में वर्तमान में मारुति सेलेरियो की कीमत 4.65 लाख रुपए से 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। अनुमान है कि 2021 मारुति सेलेरियो की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन टाटा टियागो, हुंडई सैंट्रो, मारुति सुजुकी वैगन आर और डैटसन गो से होगा। कंपनी ने फिलहाल इसके एक्स वर्ज़न की कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।  

    यह भी देखें: मारुति सेलेरियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    m
    mukesh gupta
    Oct 26, 2021, 6:20:39 PM

    nice looking car

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है