• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किया सोनेट के माइलेज की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    नई सोनेट में तीन इंजन ऑप्शन: पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल दिए जाएंगे

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 05, 2024 13:36 ist
    info icon
    published onJan 05, 2024 13:36 IST
    last updated onJan 05, 2024 13:36 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Kia Sonet

    • इसका डीजल-आईएमटी गियरबॉक्स सबसे ज्यादा माइलेज (22.3 किलोमीटर प्रति लीटर) देने में सक्षम होगा।

    • 2024 किया सोनेट कार में नई डिज़ाइन की ग्रिल, शार्प एलईडी हेडलाइट और नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे।

    • अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडीएएस मिलेंगे।

    • नई किया सोनेट एसयूवी की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किया सोनेट फेसलिफ्ट भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। किया मोटर्स इस नई एसयूवी कार के वेरिएंट लाइनअप और इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शंस से जुड़ी सभी जानकारियां पहले ही साझा कर चुकी है, अब कंपनी ने इस सब-4 मीटर एसयूवी कार की पावरट्रेन-वाइज़ माइलेज का खुलासा कर दिया है।

    पावरट्रेन व माइलेज डिटेल्स

    स्पेसिफिकेशन  

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल *  

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर

    83 पीएस 

    120 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    172 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    माइलेज 

    18.83 किमी/लीटर 

    18.7  किमी/लीटर,  19.2 किमी/लीटर 

    22.3 किमी/लीटर, सामने आनी बाकी, 18.6 किमी/लीटर 

    फेसलिफ्ट सोनेट कार में डीजल-एमटी ऑप्शन फिर से शामिल किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इसके डीजल-मैनुअल कॉम्बिनेशन के माइलेज आंकड़ों से पर्दा नहीं उठाया है। ऊपर दी गई टेबल पर गौर करें तो इसकी डीजल इंजन सबसे ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है, जबकि ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स इस एसयूवी कार का सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला पेट्रोल ऑप्शन है।

    2024 किया सोनेट एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा नया?

    2024 Kia Sonet

    सोनेट एसयूवी को 2020 लॉन्चिंग के बाद अब पहला फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है। इस गाड़ी के एक्सटीरियर पर नई डिज़ाइन की ग्रिल, शार्प एलईडी हेडलाइटें, लॉन्ग फेंग-शेप्ड एलईडी डीआरएल, स्लीक एलईडी फॉग लैंप्स, अपडेटेड कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें और मॉडिफाइड बंपर दिए जाएंगे।

    2024 Kia Sonet cabin

    इसका इंटीरियर नए क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को छोड़कर काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट मॉडल जैसा ही होगा। केबिन के अंदर इसमें अब भी सनरूफ, वायरलैस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने जारी रहेंगे। इसके अलावा कंपनी इसमें सेल्टोस की तरह 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हुंडई वेन्यू से इंस्पायर्ड 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट भी देगी।

    सुरक्षा के लिए नई सोनेट कार में दो नए फीचर्स दिए जाएंगे जिनमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें छह एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: 2024 किया सोनेट का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की दूसरी कार, जानिए यहां  

    लॉन्च, प्राइस और मुकाबला

    2024 Kia Sonet rear

    किया सोनेट फेसलिफ्ट को भारत में जनवरी 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और सब-4 मीटर क्रॉसओवर मारुति फ्रॉन्क्स से रहेगा।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है