• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सेल्टोस 2023 मॉडल में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का फीचर, नई तस्वीरें आई सामने

    ये फीचर हुंडई क्रेटा में मिल रहा है और ये इनके मुकाबले में मौजूद मारुति ग्रैंड विटारा में भी पेश किया जा चुका है। अब सेल्टोस के फेसलिफ्ट मॉडल में भी बड़ा सा ग्लास सरफेस नजर आएगा।   

    भानु
    भानु
    Published On मई 10, 2023 13:30 ist
    info icon
    published onMay 10, 2023 13:30 IST
    last updated onMay 10, 2023 13:30 IST
    715 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Seltos Facelift Spied

    • टेस्ट किए जा रहे मॉडल में देखी गई सनरूफ जिससे कंफर्म हुआ जरूर मिलेगा ये फीचर
    • पहले की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन की मिलेगी चॉइस
    • केरेंस वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की भी इसबार मिल सकती है चॉइस
    • 10.25 इंच की डिस्प्ले, हीटेड फ्रंट सीट्स और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स आ सकते हैं नजर
    • 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत 

    हाल ही में किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और इसमें एक ऐसा फीचर नजर आया था जिसका कई कस्टमर्स को लंबे समय से इंतजार है और वो है पैनोरमिक सनरूफ। ये फीचर हुंडई क्रेटा में मिल रहा है और ये इनके मुकाबले में मौजूद मारुति ग्रैंड विटारा में भी पेश किया जा चुका है। अब सेल्टोस के फेसलिफ्ट मॉडल में भी बड़ा सा ग्लास सरफेस नजर आएगा। 

    अन्य फीचर्स 

    2023 Kia Seltos cabin

    इस एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ उन नए फीचर्स में से है जो इसबार नजर आ सकते हैं। इनमें से कुछ फीचर्स तो ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध फेसलिफ्ट मॉडल में दिए जा रहे हैं। इसके इंडियन वर्जन में इंटीग्रेटेड ड्युअल 10.25 इंच डिस्प्ले के साथ हल्के फुल्के डिजाइन अपडेट वाला डैशबोर्ड, स्लीक एसी वेंट्स और हीटेड फ्रंट सीट्स भी दी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ेंः किया सोनेट का नया स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 11.85 लाख रुपये से शुरू

    सेफ्टी के लिए नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। इसके अलावा इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के अपडेटेड मॉडल में इसबार एडीएएस फंक्शन भी दिया जा सकता है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग और अडेप्टिव क्रुज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    पावरट्रेन

    2023 Kia Seltos

    नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल की तरह 115 पीएस की पावर देने वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए जाएंगे। जहां इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए जाएंगे तो वहीं डीजल इंजन के साथ आईएमटी और 6 स्पीड ऑटोमैटिक के ऑप्शंस मिलेंगे। 

    यह भी पढ़ेंः किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के इस नए स्टाइलिंग एलिमेंट पर डालिए एक नजर

    इसमें 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के बजाए किआ केरेंस और न्यू जनरेशन वरना की तरह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड आईएमीटी और 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए जाएंगे। 

    कब तक होगी लॉन्च?

    किआ मोटर्स नई सेल्टोस को 2023 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है जिसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्सशोरूम तक हो सकती है। पहले की तरह इसका मुकाबला एमजी एस्टर,टोयोटा हायरायडर,फोक्सवैगन टाइगन,हुंडई क्रेटा,स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है