• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना से जंग : मदद को फिर आगे आई हुंडई मोटर्स, प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए सात करोड़ रुपये

    COVID-19 महामारी से निपटने के लिए हुंडई (Hyundai) लगातार सहायता कार्य की ओर अग्रसर है। कुछ समय पहले कंपनी ने तमिलनाडु चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 5 करोड़ की सहायता राशि दी थी। अब कार निर्माता कंपनी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 7 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 21, 2020 15:10 ist
    info icon
    published onApr 21, 2020 15:10 IST
    last updated onApr 21, 2020 15:10 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    COVID-19 महामारी से निपटने के लिए हुंडई (Hyundai) लगातार सहायता कार्य की ओर अग्रसर है। कुछ समय पहले कंपनी ने तमिलनाडु चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 5 करोड़ की सहायता राशि दी थी। अब कार निर्माता कंपनी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 7 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की है।

    इससे पहले भी हम देख चुके हैं कि हुंडई कोरोनावायरस से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयासों में अपना योगदान दे चुकी है। इनमें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिचर्स (आईसीएमआर) को एडवांस डायग्नोस्टिक किट उपलब्ध कराना, वेंटिलेटर्स के उत्पादन और सप्लाई को बढ़ाना, पीपीई किट्स का वितरण करना, सेफ्टी मास्क और सेफ्टी किट्स को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा में डिस्ट्रीब्यूट करवाना और दिल्ली व तमिलनाडु में जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराना आदि शामिल हैं। 

    इस पर टिपण्णी करते हुए हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ ने बताया कि “हम संकट की इस घड़ी में समाज के लोगों की सेवाओं के लिए कटिबध हैं। इस परीक्षा की घड़ी में पीएम केयर्स फंड में हमारा योगदान भारत के लोगों के साथ हमारी एकजुटता के लिए अमूल्य उपहार है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम मानवता की उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जब तक भारत इस प्रतिकूल स्थिति से नहीं उबरेगा तब तक हम अपनी सहायता जारी रखेंगे।"

    23 मार्च को लागू हुए लॉकडाउन के चलते पूरी ऑटो इंडस्ट्री ठप पड़ी है। ऐसे में ऑटो इंडस्ट्री अब सरकार से राहत की मांग कर रही है, साथ ही उसने प्रधानमंत्री को भी एक पत्र भेजा है जिसमें लॉकडाउन के बाद उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख किया गया है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है