• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस फेसलिफ्ट फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 360 डिग्री कैमरा फीचर से होगी लैस

    अपकमिंग किआ कैरेंस को मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश किया जा सकता है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 10, 2024 16:43 ist
    info icon
    published onJun 10, 2024 16:43 IST
    last updated onJun 10, 2024 16:43 IST
    147 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens facelift spied front end

    • फेसलिफ्ट किआ कैरेंस में  कनेक्टेड लाइट बार के साथ नई हेडलाइट और टेललाइट, और नए अलॉय व्हील दिए जाएंगे।

    • केबिन में ब्लैक अपहोल्स्ट्री और मौजूदा मॉडल जैसा डैशबोर्ड लेआउट दिया जा सकता है।

    • इसमें 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस फीचर दिया जा सकता है।

    • मौजूदा मॉडल वाली ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, और छह एयरबैग दिए जा सकते हैं।

    • भारत में इसे 2025 में लॉन्च किया जा सकता है, और उसी साल के आखिर तक इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किया जाएगा।

    किआ कैरेंस एमपीवी भारत में 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे अब तक कई वेरिएंट और फीचर अपडेट मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया गया है। हालांकि अब जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जाएगा, जिसे हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई कैरेंस में क्या कुछ मिलेंगे अपडेट, जानेंगे आगेः

    ये बदलाव आए नजर

    फेसलिफ्ट कैरेंस के आगे वाले हिस्से में नई हेडलाइट नजर आई है, जिसका डिजाइन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध किआ स्पोर्टेज जैसा है। ये हेडलैंप्स एक लाइट बार से कनेक्टेड है जो एलईडी डीआरएल का भी काम करते हैं।

    Kia Carens facelift front end spied

    कैरेंस के पीछे वाले हिस्से की फोटो भी कैमरे में कैद हुई है, हालांकि इसे अच्छे से कवर से ढ़का हुआ है। इसकी टेललाइट अपकमिंग किआ ईवी9 जैसी होगी, जिसमें किआ सेल्टोस और सोनेट से मिलते-जुलते नए एलईडी एलिमेंट्स भी नजर आएंगे। टेस्टिंग मॉडल में नए अलॉय व्हील की झलक भी दिखी है जिनका साइज पहले जैसा हो सकता है।

    Kia Carens facelift rear end and alloy wheel design

    इसके आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) पर कैमरा भी दिखा है, जिससे पता चला है कि इसमें 360 डिग्री सेटअप भी दिया गया है।

    इसके केबिन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि टेस्टिंग मॉडल में सीटों पर ब्लैक फेब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है, और मौजूदा मॉडल की तरह इसमें सीट वेंटिलेशन फीचर दिया जा सकता है। इसमें पहले की तरह सिंगल पैन सनरूफ भी दिया जाएगा।

    Kia Carens facelift rear section

    केबिन और फीचर

    ऊपर बताए गए बदलावों के अलावा इस एमपीवी कार में नए एसी पेनल और नई सीट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। इसे पहले की तरह 6 सीटर और 7 सीटर लेआउट में पेश किया जा सकता है। नई केरेंस गाड़ी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है, फिलहाल भारत में यह इकलौती किआ कार है जिसमें यह फीचर नहीं मिलता है।

    Kia Carens cabin

    केरेंस में पहले से दो 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंस्ट्रूमेंट और दूसरी इंफोटेनमेंट), वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, और सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (सभी वेरिएंट्स में), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    न्यू कैरेंस के इंजन से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, हालांकि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं, जिनके स्पेसिफिकेश कुछ इस प्रकार हैः

    स्पेसिफिकेशन

    1.5-लीटर नैचरली एस्पिरेटेड

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    7-स्पीड डीसीटी/6-स्पीड आईएमटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड आईएमटी/6-स्पीड एटी

    *डीसीटी - ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन

    ^आईएमटी - इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (क्लच-लैस मैनुअल गियरबॉक्स)

    किआ मोटर 2025 में कैरेंस ईवी को भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी फुल चार्ज में रेंज 400 किलोमीटर हो सकती है।

    Kia Carens cabin

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    फेसलिफ्ट किआ कैरेंस को भारत में 2025 में लॉन्च किया जा सकता है और यह मौजूदा मॉडल से महंगी होगी। वर्तमान में कैरेंस कार की कीमत 10.52 लाख रुपये से 19.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा रुमियन, और मारुति एक्सएल6 से है। इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और मारुति इनविक्टो से ज्यादा अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः किआ कैरेंस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है