• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी vs हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक: कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

    अलग-अलग सेगमेंट की कार होने के बावजूद कैरेंस क्लाविस ईवी और क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर, पावरट्रेन और प्राइस एक जैसी है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 31, 2025 18:37 ist
    info icon
    published onJul 31, 2025 18:37 IST
    last updated onJul 31, 2025 18:37 IST
    205 Views
    • Write a कमेंट

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है और ये देश में कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। यह हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी का 7 सीटर एमपीवी वर्जन है, दोनों की प्राइस, बैटरी पैक और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। ऐसे में 25 लाख रुपये से कम कीमत में आपको इलेक्ट्रिक एमीवी कार खरीदनी चाहिए या फिर एसयूवी? इसका जवाब हम जानेंगे आगे:

    प्राइस

    मॉडल

    कीमत

    किआ कैरेंस क्लविस ईवी

    17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

    17.99 लाख रुपये से 24.38 लाख रुपये

    कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    जैसा कि ऊपर टेबल में दिखाई दे रहा है, कैरेंस क्लाविस ईवी और क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती प्राइस एक समान है, हालांकि क्रेटा इलेक्ट्रिक का टॉप मॉडल किआ एमपीवी से 11,000 रुपये सस्ता है।

    साइज

    2025 Kia Carens Clavis EV
    Hyundai Creta Electric

     

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

    अंतर

    लंबाई

    4550 मिलीमीटर

    4340 मिलीमीटर

    +210 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1800 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    +10 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1730 मिलीमीटर

    1655 मिलीमीटर

    +75 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2780 मिलीमीटर

    2610 मिलीमीटर

    +170 मिलीमीटर

    फ्रंक

    25 लीटर

    22 लीटर

    +3 लीटर

    कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक एमपीवी साइज के मामले में सभी मोर्चों पर क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी से बड़ी है और इसमें तीसरी पंक्ति की सीटों पर बैठने के लिए बड़ा व्हीलबेस भी दिया गया है। हालांकि दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ी की फ्रंक स्टोरेज क्षमता करीब समान है, क्रेटा एक 5 सीटर कार है, ऐसे में इसमें किआ एमपीवी की तुलना में बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    किआ मोटर्स ने कैरेंस क्लाविस ईवी में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वाले बैटरी पैक दिए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच

    51.4 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज

    390 किलोमीटर (क्रेटा इलेक्ट्रिक)/ 404 किलोमीटर (कैरेंस क्लाविस ईवी)

    473 किलोमीटर (क्रेटा इलेक्ट्रिक)/ 490 किलोमीटर (कैरेंस क्लाविस ईवी)

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    दोनों कार की परफॉर्मेंस एक समान है, हालांकि किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के दोनों बैटरी पैक की एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज ज्यादा है।

    फीचर

    Kia Carens Clavis EV dashboard
    Hyundai Creta Electric Dashboard

     

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

    एक्सटीरियर

    • एलईडी हेडलाइट्स के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    • ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम

    • एलईडी फॉग लैंप

    • आगे और पीछे स्किड प्लेट

    • 17-इंच अलॉय व्हील

    • रूफ-माउंटेड स्पॉइलर

    • बॉडी कलर डोर हैंडल

    • रूफ रेल्स

    • शार्क फिन एंटीना

    • एक्टिव एयर फ्लैप

    • लाइटिंग के साथ आगे स्टोरेज (फ्रंक)

    • एस्कॉर्ट फ़ंक्शन के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी टेल लाइट्स

    • आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) पर एलईडी टर्न इंडिकेटर

    • 17-इंच अलॉय व्हील्स

    • एक्टिव एयर फ्लैप्स

    • बॉडी-कलर डोर हैंडल

    • लाइटिंग के साथ आगे स्टोरेज (फ्रंक)

    • काली रूफ रेल्स, ओआरवीएम और स्पॉइलर

    • शार्क फिन एंटीना

    केबिन

    • नेवी ब्लू और बेज डुअल-टोन इंटीरियर

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • लेदरेट चढ़ा स्टीयरिंग व्हील

    • दूसरी पंक्ति की सीटों के लिए वन-टच टंबल

    • दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए सनशेड

    • 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    • आगे सेंटर आर्मरेस्ट

    • पीछे पार्सल ट्रे

    • कपहोल्डर के साथ बीच वाली पंक्ति का सेंटर आर्मरेस्ट

    • ग्रे और नेवी ब्लू डुअल-टोन इंटीरियर

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • लेदरेट चढ़ा स्टीयरिंग व्हील

    • सभी सीटों के लिए हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • मैनुअल ऊंचाई एडजस्ट होने वाली सीट

    • दो-स्टेप रिक्लाइन फंक्शन के साथ पीछे 60:40 फोल्डेबल सीट

    • अंदर के दरवाजे के हैंडल पर मेटल फ़िनिश

    • पीछे पार्सल ट्रे

    • 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    • कूल्ड स्टोरेज स्पेस के साथ आगे आर्मरेस्ट

    • कपहोल्डर के साथ पीछे सेंटर आर्मरेस्ट

    • एलईडी बूट लैंप

    • सनग्लास होल्डर

    • पीछे विंडो सनशेड

    कंफर्ट

    • 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • आगे वेंटिलेटेड सीटें

    • 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग

    • रिमोट स्टार्ट फ़ंक्शन के साथ बिना चाबी के प्रवेश

    • एक्यूआई डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर

    • व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी

    • ड्राइव मोड

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • दूसरी पंक्ति की सीटों में 60:40 स्प्लिट फ़ंक्शन

    • ड्राइवर की तरफ़ की खिड़की के लिए एक टच-अप/डाउन फ़ंक्शन

    • यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • सभी खिड़कियों के लिए ऑटो अप/डाउन फ़ंक्शन

    • 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले

    • डे-नाइट इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • पीछे वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन ऑटो एसी

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • ड्राइव मोड: इको, नॉर्मल और स्पोर्ट

    • पैडल शिफ्टर्स

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • ऑटो फोल्ड फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • आगे और पीछे के यात्रियों के लिए टाइप-सी यूएसबी चार्जर

    • आगे के यात्रियों के लिए 12वॉट पावर आउटलेट

    • टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • एडीएएस-लिंक्ड रीजनरेटिव ब्रेकिंग

    • व्हीकल-टू-लोड (वी2एल)

    इंफोटेनमेंट

    • 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    • वायर्ड एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • इन-कार पेमेंट

    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    • वायर्ड एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    • बर्गलर अलार्म

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    • 6 एयरबैग

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी)

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • हिल-स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • बर्गलर अलार्म

    • पीछे डिफॉगर

    • पीछे पार्किंग कैमरा

    • पीछे पार्किंग सेंसर

    • पीछे वाइपर और वॉशर

    • वर्चुअल इंजन साउंड

    • लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    • आगे पार्किंग सेंसर

    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक दोनों के फीचर काफी मिलते-जुलते हैं। इनमें ज्यादातर बुनियादी फीचर के साथ कई कॉमन प्रीमियम फीचर भी हैं, जिनमें वेंटिलेटेड सीटें, व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस शामिल है।

    कैरेंस क्लाविस ईवी में क्रेटा इलेक्ट्रिक की तुलना में इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए बड़ी स्क्रीन दी गई है।

    वहीं क्रेटा इलक्ट्रिक में आगे को-पैसेंजर सीट के लिए एक इलेक्ट्रिक बोस मोड दिया गया है, जो किआ एमपीवी कार में नहीं दिया गया है।

    कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

    Kia Carens Clavis EV front design
    Hyundai Creta Electric

    चूंकि किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में एक जैसे बैटरी पैक, मोटर और करीब एक जैसे फीचर दिए गए हैं, ऐसे में अब यह निर्णय आप पर निर्भर है कि दोनों में से आपकी जरूरत के हिसाब से कौनसी कार सही है। अगर आपका परिवार बड़ा है और एक ऐसी कार लेना चाहते हैं जिसमें ज्यादा जगह हो और 7 लोग तक उसमें बैठ सके, तो किआ कैरेंस क्लाविस ईवी आपकी जरूरतों के हिसाब से सही रहेगी।

    वहीं, अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना पसंद करते हैं जिसे शहर में चलाना आसान हो और अच्छे फीचर के साथ बड़ा बूट स्पेस भी मिले, तो क्रेटा इलेक्ट्रिक रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर रहेगी।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    venkata rangam
    Aug 5, 2025, 6:29:45 AM

    Good performance good seating Kia cares ev supar

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है