• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप मेरेडियन लिमिटेड (ओ) 4x4 वेरिएंट फिर से हुआ लॉन्च,कीमत 36.79 लाख रुपये

    इस अपडेट के बाद 2 लाख रुपये सस्ता हुआ मेरिडियन का ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 10, 2025 16:17 ist
    info icon
    published onJan 10, 2025 16:17 IST
    last updated onJan 10, 2025 16:17 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • 30.79 लाख रुपये से लेकर 36.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है लिमिटेड ओ वेरिएंट की कीमत 
    •  
    • 10.1 इंच टचस्क्रीन,10.2 इंच ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • 6 एयरबैग्स,360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें 
    • 2 लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं मेरेडियन एसयूवी में 
    • 24.99 लाख रुपये से लेकर 38.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है मेरेडियन के दूसरे वेरिएंट्स की कीमत 

    जीप मेरेडियन को अक्टूबर 2024 में अपडेट किया गया था जिसके बाद ये फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सेटअप के साथ 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध थी। इसमें ऑल व्हील ड्राइव केवल ओवरलैंड वेरिएंट में ही उपलब्ध था। हालांकि,अब अमेरिकन कारमेकर ने ऑल व्हील ड्राइव सेटअप के साथ इसका सेकंड टॉप वेरिएंट लिमिटेड (ओ) लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 36.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है। अक्टूबर 2024 से पहले भी इस वेरिएंट में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिल रहा था। 

    इसके अलावा जीप ने मेरेडियन के हर वेरिएंट के साथ एसेसरी पैक भी पेश किया है जिसमें हुड डेकेल,साइड बॉडी डेकेल और प्रोग्रामेबल एंबिएंट लाइटिंग शामिल है। 

    मेेरेडियन लिमिटेड (ओ): पावरट्रेन

    Jeep Meridian

    ऑल व्हील ड्राइव के साथ फिर से मेरेडियन ​लि​मिटेड (ओ) को पेश करने के बाद ये मेरेडियन के लाइनअइप में टॉप वेरिएंट ओवरलैंड के बाद दूसरा वेरिएंट बन गया है जिसमें फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    2-लीटर डीजल

    पावर

    170 पीएस

    टॉर्क

    350 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 9-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव, ऑल-व्हील-ड्राइव

    मेरेडियन लिमिटेड (ओ): फीचर्स और सेफ्टी

    Jeep Meridian

    जीप मेरेडियन के बेस वेरिएंट से ही अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट लिमिटेड (ओ) में 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1-इंच टचस्क्रीन, 9-स्पीकर अल्पाइन ऑडियो सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 8-वे इले​क्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक पावर्ड टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और डुअल-ज़ोन एसी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    मेरेडियन लिमिटेड (ओ): कीमत और कंपेरिजन

    Jeep Meridian

    लिमिटेड (ओ) वेरिएंट की सभी ऑप्शंस के साथ कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    कीमत

    लिमिटेड (ओ) मैनुअल फ्रंट व्हील ड्राइव

    30.79 लाख रुपये

    लिमिटेड (ओ) ऑटोमैटिक फ्रंट व्हील ड्राइव

    34.79 लाख रुपये

    लिमिटेड (ओ) ऑटोमैटिक ऑल व्हील ड्राइव (नया)

    36.79 लाख रुपये

    जैसा की टेबल में देखा जा सकता है ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसके फ्रंट व्हील ड्राइव वर्जन के मुकाबले ऑल व्हील ड्राइव वर्जन की कीमत 2 लाख रुपये ज्यादा है। इसके दूसरे वेरिएंट्स की कीमत 24.99 लाख रुपये से लेकर 38.49 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर, और स्कोडा कोडिएक से है।

    कीमत एक्सशोरूम,पैन इंडिया के अनुसार

    यह भी देखें: जीप मेरिडियन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है