• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या होडा अमेज़ और फोर्ड एस्पायर से ज्यादा माइलेज देती है मारुति डिज़ायर पेट्रोल ? जानिए यहां

    हमने तीनों कारों के माइलेज को बेहतर ढंग से समझने के लिए विभिन्न परिस्थितियों में इनका माइलेज टेस्ट किया, जिसके नतीजें कुछ इस प्रकार रहे:

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 16, 2019 19:20 ist
    info icon
    published onJul 16, 2019 19:14 IST
    last updated onJul 16, 2019 19:20 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Is The Maruti Dzire Petrol More Frugal Than Honda Amaze And Ford Aspire?

    सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट में मारुति की डिज़ायर सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार है। यह बात कार की सेल्स रिपोर्ट देखकर भी मालूम चलती है। मारुति डिज़ायर की लोकप्रियता का श्रेय इसके जांचे परखे 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को जाता है। इसी क्षमता का इंजन होंडा अमेज़ और फोर्ड एस्पायर में भी दिया गया है।ऐसे में - 

    पेट्रोल

    मारुति डिज़ायर

    होंडा अमेज़

    फोर्ड एस्पायर

    इंजन

    1.2-लीटर, 4-सिलेंडर

    1.2-लीटर, 4-सिलेंडर

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर

    पावर 

    83पीएस

    90पीएस

    96पीएस

    टॉर्क

    113एनएम

    110एनएम

    120एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    दावाकृत माइलेज

    22 किलोमीटर/लीटर 

    19.5 किलोमीटर/लीटर

    19.4 किलोमीटर/लीटर

    परीक्षण के बाद प्राप्त माइलेज (सिटी)

    15.85 किलोमीटर/लीटर

    15.15 किलोमीटर/लीटर

    15.92 किलोमीटर/लीटर

    परीक्षण के बाद प्राप्त माइलेज (हाइवे)

    20.90 किलोमीटर/लीटर

    20.01 किलोमीटर/लीटर

    19.52 किलोमीटर/लीटर

     

    50% सिटी और 50% हाइवे पर

    25% सिटी और 75% हाइवे पर

    75% सिटी और 25% हाइवे पर

    मारुति डिज़ायर

    18.02 किलोमीटर/लीटर

    19.35 किलोमीटर/लीटर

    16.86 किलोमीटर/लीटर

    होंडा अमेज़

    17.24 किलोमीटर/लीटर

    18.52 किलोमीटर/लीटर

    16.12 किलोमीटर/लीटर

    फोर्ड एस्पायर

    17.53 किलोमीटर/लीटर

    18.47 किलोमीटर/लीटर

    16.68 किलोमीटर/लीटर

    टेबल में देखकर एक बात तो समझ आती है कि ये तीनों सेडान कार हाइवे पर 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। मगर, हमारे द्वारा किए गए टेस्ट में हमें डिज़ायर से दावों के विपरीत बहुत कम माइलेज प्राप्त हुआ। वहीं, अमेज़ और एस्पायर ने हमें कंपनी द्वारा बताए गए आंकड़ों से थोड़ा ज्यादा माइलेज दिया। वैसे भी कंपनियों द्वारा माइलेज की गणना अनुकूल परिस्थितियों में की जाती है। ऐसे में माइलेज के दावाकृत आंकड़ो और टेस्ट के बाद हा​सिल हुए आंकड़ों में फर्क होना लाज़मी है। 

    Is The Maruti Dzire Petrol More Frugal Than Honda Amaze And Ford Aspire?

    रोजमर्रा के हिसाब से यदि आपके ड्राइविंग पैटर्न में सिटी और हाइवे बराबर रूप से शामिल हैं, तो ​यहां डिज़ायर से आपको सबसे ज्यादा माइलेज प्राप्त होगा। इस स्थिती में एस्पायर दूसरे और अमेज़ तीसरे नंबर पर आती है। यदि आप हाइवे पर ज्यादा और सिटी में कम चलते हैं तो भी इस स्थिती में आपको डिज़ायर सबसे ज्यादा माइलेज देती है। 

    सिटी में ड्राइविंग के हिसाब से तीनों सेडान कार लगभग 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती हैं। हालांकि, आंकड़ों को देखेंं तो डिज़ायर यहां टॉप पर है जिसके बाद एस्पायर और फिर अमेज़ आती है। 

    Is The Maruti Dzire Petrol More Frugal Than Honda Amaze And Ford Aspire?

     माइलेज के आंकड़े हमेशा सड़क और कार की स्थिति व ड्राइविंग पैटर्न पर भी निर्भर करते हैं, ऐसे में सभी के निष्कर्ष हमसे भिन्न हो सकते हैं। यदि आपके पास भी ऊपर बताई गई कारों में से कोई कार हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को जरूर बताएं।

    य​ह भी पढ़ें: होंडा जुलाई 2019 ऑफर्स: इन कारों पर मिल रहे हैं विशेष लाभ और डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    H
    hitendra kr sharma
    Jul 17, 2019, 11:10:06 AM

    I am driving Ford Aspire Petrol Trend model. Driven around 3500 KM till date equally within city and on highways. Average mileage shown at this moment is 14.6 km.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      bhat mahek
      Jul 17, 2019, 8:25:53 AM

      Fake! Driving ford aspire for three years, doesn’t give city average more than 10 kmpl in AC

        जवाब
        Write a Reply
        1
        V
        vivek mendiratta
        Jul 17, 2019, 8:09:53 AM

        Honda Amaze S IdTech Daily commute - 60km (30 city + 30 highway) Driven : 1,40,000km (from Aug'14) Average with AC - 25 kmpl Average without AC - 27 kmpl Style - 80kmph No racing

        जवाब
        Write a Reply
        2
        K
        kumar
        Jul 17, 2019, 8:25:45 AM

        Basically, your figures indicate that you have exceeded the company's claims also. Very good.

        जवाब
        Write a Reply
        3
        D
        deepak kumar
        Jul 21, 2019, 6:14:52 AM

        it might be diesel car

          जवाब
          Write a Reply
          2
          U
          umesh kumar sharma
          Nov 24, 2019, 3:21:27 PM

          I think Honda manufactured special car for you which is giving mileage more than the claim of the company

            जवाब
            Write a Reply

            explore similar कारें

            कार न्यूज़

            • ताजा खबरें

            ट्रेंडिंग सेडान कारें

            • अपकमिंग
            • पॉपुलर
            *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
            ×
            हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है