• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs टोयोटा यारिस : जानिए कौनसी सेडान कार का ऑटोमैटिक वेरिएंट देता है ज्यादा माइलेज

    हमने हुंडई वरना, होंडा सिटी और टोयोटा यारिस के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से पेट्रोल मॉडल को चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 29, 2019 11:22 ist
    info icon
    published onJul 29, 2019 10:30 IST
    last updated onJul 29, 2019 11:22 IST
    744 Views
    • Write a कमेंट

    कार कंपनियों के माइलेज आंकड़ों की वास्तविकता किसी से छिपी नहीं है। कंपनियां कई बार माइलेज को इतना बढ़ा-चढ़ाकर बताती है कि इनके आंकड़े वास्तविक माइलेज से काफी अलग होते हैं। हम ग्राहकों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कारों का टेस्ट कर असल माइलेज की जानकारी साझा करते रहते हैं। 

    इस बार हमने सेडान सेगमेंट की तीन प्रमुख कारों हुंडई वरना, होंडा सिटी और टोयोटा यारिस का माइलेज टेस्ट किया है। हमने इन तीनों कारों के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस पेट्रोल मॉडल को चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-

     

    हुंडई वरना 

    होंडा सिटी 

    टोयोटा यारिस 

    इंजन 

    1.6-लीटर 

    1.5-लीटर

    1.5-लीटर 

    पावर 

    123पीएस 

    119पीएस 

    107पीएस 

    टॉर्क 

    151एनएम 

    145एनएम

    140एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एटी 

    सीवीटी

    सीवीटी 

    एआरएआई माइलेज 

    17 किमी/ लीटर 

    18  किमी/ लीटर 

    17.8 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    12.17  किमी/ लीटर 

    11.22  किमी/ लीटर 

    16.41  किमी/ लीटर 

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    18.43  किमी/ लीटर 

    16.55  किमी/ लीटर 

    16.31  किमी/ लीटर

    हाइवे पर हुंडई वरना ने कंपनी द्वारा बताए गए आंकड़ों से ज्यादा माइलेज दिया। वहीं शहर में इसका माइलेज कंपनी द्वारा बताए गए आंकड़ों से काफी कम रहा। बात करें होंडा सिटी की तो हाइवे पर इसका माइलेज एआरएआई आंकड़ों से कम रहा, वहीं शहर में इससे और भी कम माइलेज प्राप्त हुआ। टोयोटा यारिस की बात करें तो इसने हाइवे की तुलना में शहर में ज्यादा अच्छा माइलेज दिया। दोनों ही मोर्चे पर इस कार का माइलेज कंपनी के आंकड़ों से ज्यादा दूर नहीं रहे।

    माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इन सभी कारों को अलग-अलग परिस्थितियों में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-

     

    50% शहर में और 50% हाइवे पर

    25% शहर में और 75% हाइवे पर 

    75% शहर में और 25% हाइवे पर 

    हुंडई वरना 

    14.66 किमी / लीटर 

    16.33 किमी/ लीटर

    13.30 किमी/ लीटर

    होंडा सिटी

    13.37 किमी/ लीटर

    14.80 किमी/ लीटर

    12.20 किमी/ लीटर 

    टोयोटा यारिस 

    16.36 किमी/ लीटर

    16.33 किमी/ लीटर

    16.39 किमी/ लीटर

    ऊपर दिए गए आंकड़ों से साफ़ है कि तीनों कारों में से टोयोटा यारिस अच्छा माइलेज देने में सक्षम है। चाहे आप शहर या हाइवे कहीं पर भी कार चलाएं, टोयोटा यारिस ज्यादा माइलेज देगी। हाइवे राइडिंग के वक्त आप हुंडई वरना से टोयोटा यारिस जितने माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। होंडा सिटी माइलेज के मोर्चे पर सबसे पीछे है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज ड्राइविंग पैटर्न और कार/रोड की कंडीशन पर निर्भर करता है। ऐसे में आपके निष्कर्ष हमसे अलग भी हो सकते हैं। यदि आपके पास भी इन तीनों एएमटी कारों में से कोई कार है, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को हमारे साथ साझा जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: असल में कितना माइलेज देती है हुंडई वेन्यू पेट्रोल-डीसीटी, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    C
    cb3 pragadeeswaran.d
    Nov 11, 2020, 4:06:13 PM

    I have honda city 2011 it can give 20+..if u drive without ac and crusing at 60 it gave me around 25kmpl..belive me honda city can do wonders.note:mine is petrol

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      brijesh kumar
      Aug 25, 2020, 1:03:45 PM

      I have yaris it gives max 10.5 KM /L

        जवाब
        Write a Reply
        1
        V
        vinit puri
        Jul 29, 2019, 1:36:37 PM

        I own a Toyota Yaris CVT and it clocks a mileage of 7.8 km to a litre of petrol.

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग सेडान कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है