• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या होंडा सिटी और हुंडई वरना से बेहतर माइलेज देती है मारुति सियाज़ डीज़ल, जानिए यहां

    सियाज़ में नए इंजन के अलावा बेहतर माइलेज के लिए कंपनी ने इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 15, 2019 09:11 ist
    info icon
    published onJul 12, 2019 19:03 IST
    last updated onJul 15, 2019 09:11 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने अपनी सियाज़ सेडान के इंजन लाइनअप में नए 1.5 लीटर डीज़ल इंजन को शामिल किया है। इस कार में 1.3 लीटर डीज़ल इंजन पहले से ही मौजूद है। कार में नए इंजन के अलावा बेहतर माइलेज के लिए कंपनी ने इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि, 1.3 लीटर डीज़ल इंजन के मुकाबले नया 1.5 लीटर इंजन कम माइलेज देता है।हमनें 1.5 लीटर डीज़ल इंजन वाली सियाज़ के माइलेज से जुड़े असल आंकड़े को जानने के लिए इसकी टेस्ट राइड ली। इसके साथ ही हमनें होंडा सिटी और हुंडई वरना के भी माइलेज का असली टेस्ट किया। इन तीनों कारों से हमें माइलेज के कितने असल आंकड़े प्राप्त हुए, ये जानेंगे यहां। 

    डीजल

    मारुति सियाज़ 

    होंडा सिटी 

    हुंडई वरना

    इंजन

    1.5 लीटर, 4-सिलेंडर

    1.5 लीटर, 4-सिलेंडर

    1.6 लीटर, 4-सिलेंडर

    पावर

    95 पीएस

    100 पीएस

    128 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    200 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    एआरएआई माइलेज

    26.82   किमी प्रति लीटर

    25.6  किमी प्रति लीटर

    24.75  किमी प्रति लीटर

    वास्तविक माइलेज (सिटी)

    19.49  किमी प्रति लीटर

    18.48  किमी प्रति लीटर

    18.05  किमी प्रति लीटर

    वास्तविक माइलेज (हाइवे)

    22.43  किमी प्रति लीटर

    24.19  किमी प्रति लीटर

    23.38  किमी प्रति लीटर

     

    50% सिटी और 50% हाइवे

    25% सिटी और 75% हाइवे

    75% सिटी और 25% हाइवे

    मारुति

    20.85  किमी प्रति लीटर

    21.61  किमी प्रति लीटर

    20.15  किमी प्रति लीटर

    होंडा सिटी

    20.95  किमी प्रति लीटर

    22.45  किमी प्रति लीटर

    19.63  किमी प्रति लीटर

    हुंडई वरना

    20.37  किमी प्रति लीटर

    21.77  किमी प्रति लीटर

    19.14  किमी प्रति लीटर

    हमारे द्वारा किए गए माइलेज टेस्ट से हमनें ये जाना कि हाइवे पर यह तीनों सेडान कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम हैं। मगर,सिटी में ड्राइविंग के दौरान हमें कंपनी द्वारा किए गए दावों के अनुरूप नतीजे नहीं मिले। हालांकि, कंपनियों द्वारा कारों के माइलेज को लेकर किए जाने वाले दावे इन्हें बेहतर परिस्थिती में चलाने के बाद किए जाते हैं। 

    जब आपके ड्राइविंग रूट में सिटी और हाइवे बराबर रूप से पड़ते हैं तो ऐसी परिस्थिती में होंडा सिटी सबसे बेहतरीन माइलेज देती है। हालांकि, सियाज़ और वरना भी इस मामले में कुछ ज्यादा पीछे नहीं है। यदि आप ज्यादातार हाइवे पर ही कार चलाते हैं तो भी होंडा सिटी से आपको सबसे अच्छा माइलेज प्राप्त होता है। 

    दूसरी तरफ, यदि आप अपनी कार पूरी तरह सिटी में ही ड्राइव करते हैं तो यहां मारुति सियाज़ आपको 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का शानदार माइलेज देती है। 

    हालांकि, माइलेज़ के ये आंकड़े अलग अलग परिस्थितियों, कार की कंडीशन और चलाने के तौर तरीकों पर काफी निर्भर करते हैं। 

    यह भी पढ़ें: बीएस-6 नॉर्म्स लागू होने के बाद हुंडई अपनी इन कारों में लगाएगी किया सेल्टोस का इंजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है