• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द हुंडई वरना में मिलेगा 1.4 लीटर इंजन

    वरना का मुकाबला मारूति सियाज और होंडा सिटी से है

    cardekho
    cardekho
    Published On अगस्त 24, 2017 16:12 ist
    info icon
    published onAug 24, 2017 16:12 IST
    last updated onAug 24, 2017 16:12 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Hyundai Verna

    हुंडई की नई वरना सेडान लॉन्च हो चुकी है, अभी इस में 1.6 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प रखा गया है। जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इस में 1.4 लीटर इंजन का विकल्प भी जोड़ सकती है।

    2017 Hyundai Verna

    ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि नई वरना का इंजन 1500 सीसी से बड़ा है, इस वजह से यह लग्ज़री सेगमेंट के दायरे में आती है। हाल ही में लग्ज़री कार और एसयूवी पर टैक्स बढ़ाने की सिफारिश की गई है। अगर नई वरना को लग्ज़री सेगमेंट में शामिल कर लिया जाता है तो इसकी कीमत बढ़ जाएगी, इस समस्या से निपटने के लिए हुंडई जल्द ही इस में 1.4 लीटर इंजन का विकल्प जोड़ सकती है।

    2017 Hyundai Verna

    हुंडई फिलहाल 1.4 लीटर इंजन को भारत से तैयार कर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट कर रही है, ऐसे में हमे नहीं लगता की कंपनी को यह इंजन नई वरना में देने में कोई परेशानी आएगी। नई वरना के ई वेरिएंट में यह इंजन दिया जा सकता है, कयास लगाए जा रहें हैं कि कम क्षमता वाला इंजन आने की वजह से इसकी कीमत में भी कटौती हो सकती है। अभी इस सेगमेंट में मारूति सियाज़ सबसे अफोर्डेबल कार है, चर्चाएं हैं कि 1.4 लीटर इंजन मिलने के बाद वरना के दाम सियाज़ से भी कम हो जाएंगे।

    यह भी पढें : नई हुंडई वरना के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है