• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 एन लाइन 1 डीसीटी और 2 आईएमटी वेरिएंट में होगी उपलब्ध

    हालांकि ये 204 पीएस की पावर देने वाली आई20एन जितनी पावरफुल नहीं होगी मगर इसमें मैकेनिकल पार्ट पर बदलाव नजर आएंगे और इसका स्टाइल काफी स्पोर्टी होगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2021 16:17 ist
    info icon
    published onAug 12, 2021 15:47 IST
    last updated onAug 12, 2021 16:17 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई भारत मे अपनी एन लाइन रेंज की कारें सितंबर से भारत में उतारना शुरू करेगी जिनमें सबसे पहले आई20 के एन-लाइन वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा।  

    हुंडई आई20 एन लाइन तीन वेरिएंट्स एन6 आईएमटी,एन8 आईएमटी और एन8 डीसीटी में उपलब्ध होगी। इसके एन6 और एन8 वेरिएंट्स रेगुलर आई20 के स्पोर्ट्ज और एस्टा वेरिंएंट्स पर बेस्ड होंगे। वहीं टॉप वेरिएंट एन8 डीसीटी एस्टा (ओ) पर बेस्ड हो  सकता है। 

    टीजर वीडियो के जरिए हुंडई आई20 एन-लाइन में नई ग्रिल,नया स्पोर्टी बंपर,साइड स्कर्ट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स नजर आए हैं। इसके अलावा इसमें ट्विन टिप एग्जॉस्ट,स्पोर्टी रियर डिफ्यूजर और नया रियर बंपर पर भी नजर आएगा। वहीं इसकी बॉडी पर 'एन'नाम की ब्रांडिंग भी दिखाई देगी। 

    यह भी पढ़ें:हुंडई आई20 के वेरिएंट लाइनअप में जुड़ेगा नया बेस मॉडल,शुरूआती कीमत हो जाएगी और कम

    नई आई20 एन-लाइन का इंटीरियर भी काफी स्पोर्टी होगा। इसके टर्बो वेरिएंट्स में पहले से ही रेड एसेंट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम पर बेस्ड इंटीरियर दिया जा रहा है वहीं अब इसके एन लाइन मॉडल में मैटल पेडल्स और एक्सक्लूसिव बैजिंग नजर आ सकती है। 

    इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग,  टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (केवल डीसीटी के लिए), एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, एक रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    Top 5 Things To Expect From The India-bound Hyundai i20 N Line

    इसमें 120 पीएस की पावर जनरेट करने वाला 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसके साथ 6 स्पीड क्लचलैस आईएमटी गियरबॉक्स और 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। सके अलावा इसमें मेकेनिकल बदलावों के तौर पर एक अलग तरह का सस्पेंशन सेटअप देखने को मिल सकता है जो ज्यादा बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने में सक्षम होगा।

    रेगुलर आई20 के मुकाबले एन लाइन आई20 की प्राइस 50,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में आई20 के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की प्राइस 8.81 लाख रुपए से 11.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। आई20 एन लाइन का सीधा मुकाबला फोक्सवैगन पोलो जीटी से होगा। इसका कम्पेरिज़न टाटा अल्ट्रोज़ टर्बो पेट्रोल वेरिएंट से भी होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 एन लाइन 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kamal kulshreshth
    Aug 26, 2021, 8:14:31 AM

    What's wrong with the gear ratio of the existing i20 imt turbo ? Why are they changing it in the Nline ?

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है