• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एन लाइन माइलेज के मोर्चे पर मुकाबले में मौजूद कारों के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट को कहां तक देगी टक्कर, जानिए यहां

    हुंडई क्रेटा एन लाइन भारत में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इस एसयूवी कार के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और माइलेज से भी पर्दा उठा दिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 12, 2024 14:20 ist
    info icon
    published onMar 12, 2024 14:11 IST
    last updated onMar 12, 2024 14:20 IST
    305 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta N Line, Taigun, Seltos

    हुंडई क्रेटा एन लाइन भारत में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इस एसयूवी कार के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और माइलेज से भी पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यहां हमनें क्रेटा एन लाइन का कंपेरिजन किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट से किया है। माइलेज के मोर्चे पर क्रेटा एन लाइन मुकाबले में मौजूद कारों से कितनी ज्यादा पावरफुल साबित होती है चलिए इसके बारे में जानते हैं आगे :-  

    स्पेसिफिकेशन 

    हुंडई क्रेटा एन लाइन 

    किया सेल्टोस 

    फोक्सवैगन टाइगन 

    स्कोडा कुशाक 

    इंजन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर 

    160 पीएस 

    160 पीएस 

    150 पीएस 

    150 पीएस 

    टॉर्क 

    253 एनएम 

    253 एनएम 

    250 एनएम  

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड आईएमटी / 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी  

    6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी  

    सर्टिफाइड माइलेज 

    18 किमी/लीटर (एमटी) / 18.2  किमी/लीटर (डीसीटी)

    17.7  किमी/लीटर (आईएमटी) / 17.9 किमी/लीटर (डीसीटी)

    18.61  किमी/लीटर  (एमटी) / 19.01 किमी/लीटर (डीसीटी)

    18.60 किमी/लीटर (एमटी) / 18.86  किमी/लीटर (डीसीटी)

    Hyundai Creta N Line Matte grey

    • हुंडई क्रेटा एन लाइन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी ऑटोमेटिक) का ऑप्शन दिया गया है। यह गाड़ी किया सेल्टोस के मुकाबले ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है, जबकि यह स्कोडा-फोक्सवैगन एसयूवी कारों से कम माइलेज देती है।  

    • सेल्टोस में क्रेटा एन लाइन की तरह 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन यह गाड़ी फिर भी इस लिस्ट की दूसरी एसयूवी कारों के मुकाबले सबसे कम माइलेज देती है। यहां सेल्टोस इकलौती कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसमें 6-स्पीड आईएमटी (मैनुअल ट्रांसमिशन बिना क्लच पैडल के) की चॉइस दी गई है। 

    • टाइगन और कुशाक एसयूवी में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो क्रेटा एन लाइन और सेल्टोस के मुकाबले 10 पीएस की कम पावर जनरेट करता है। हालांकि, फोक्सवैगन टाइगन कॉम्पेक्ट एसयूवी डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ इस लिस्ट की दूसरी एसयूवी कारों के मुकाबले सबसे ज्यादा माइलेज देती है।  

    • स्कोडा कुशाक एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ फोक्सवैगन टाइगन के बराबर माइलेज देती है, जबकि 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन के साथ इससे टाइगन के मुकाबले थोड़ी कम माइलेज मिल पाती है।  

    • यहां ध्यान देने वाली बात यह है स्कोडा-फोक्सवैगन कारों के इंजन यूनिट में एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है जो जरूरत ना पड़ने पर चार में से दो सिलेंडर बंद कर देती है जिससे कार का माइलेज बढ़ जाता है।

    • नोट :  यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह माइलेज फिगर कंपनियों द्वारा बताए गए हैं। गाड़ी की सही माइलेज कई सारे फैक्टर जैसे ड्राइविंग कंडीशन, व्हीकल हेल्थ और क्लाइमेट पर निर्भर कर सकती है।   
      यहां फोक्सवैगन टाइगन सबसे अच्छी परफॉरमेंस देने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार साबित होती है। जबकि, किया सेल्टोस सबसे कम माइलेज देने में सक्षम है, लेकिन इसमें 6-स्पीड आईएमटी की चॉइस जरूर दी गई है। वहीं, क्रेटा एन लाइन का सर्टिफाइड माइलेज फिगर मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में इतना ज्यादा इम्प्रेसिव नहीं है। 

    कीमत 

     हुंडई क्रेटा एन लाइन 

    किया सेल्टोस 

    फोक्सवैगन टाइगन 

    स्कोडा कुशाक 

    16.82 लाख रुपए से 20.30 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री) 

    15 लाख रुपए से 20.30 लाख रुपए

    16.77 लाख रुपए से 20 लाख रुपए

     15.99 लाख रुपए से 20.49 लाख रुपए

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी कीमतें इन एसयूवी कारों के केवल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की हैं। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा एन लाइन Vs फोक्सवैगन टाइगन Vs स्कोडा कुशाक Vs किआ सेल्टोस: प्राइस कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    Y
    yelchuru seshadri sarat chandra
    Mar 13, 2024, 9:07:35 AM

    Good analysis

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है