• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एसयूवी को भारत में 10 साल हुए पूरे, जानिए 2015 से लेकर अब तक कैसा रहा इस एसयूवी कार का सफर

     भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों में से एक हुंडई क्रेटा को बाजार में 10 साल पूरे हो गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 22, 2025 11:54 ist
    info icon
    published onJul 22, 2025 11:54 IST
    last updated onJul 22, 2025 11:54 IST
    238 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों में से एक हुंडई क्रेटा को बाजार में 10 साल पूरे हो गए हैं। जुलाई 2015 में पहली बार लॉन्च हुई क्रेटा अपने सेगमेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और देश भर में इसकी डिमांड भी अच्छी-खासी बनी हुई है।

    इस मौके पर हुंडई ने पिछले एक दशक में इस एसयूवी द्वारा हासिल की गई कुछ प्रमुख उपलब्धियां साझा की हैं:-

    • सालाना सेल्स 2016 में 92,926 यूनिट्स से दोगुनी होकर 2024 में 1,86,919 यूनिट्स हो गई है।

    • भारत में अब तक क्रेटा की 12 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

      13 देशों को 2.87 लाख से ज्यादा यूनिट्स निर्यात की जा चुकी हैं।

    • पहली बार क्रेटा खरीदने वालों की हिस्सेदारी 2020 में 12 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 29 प्रतिशत हो गई है।

    • 2025 में यह भारत में अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार है, इसकी कुल सेल्स में से सनरूफ वाले वेरिएंट की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। 

    भारत में क्रेटा को दो जनरेशन अवतार में उतारा जा चुका है जिसमें दो फेसलिफ्ट मॉडल्स भी शामिल है। यहां देखें क्रेटा को अब तक क्या कुछ नए अपडेट मिले हैं :- 

    जनरेशन 1 (2015-2018)

    Hyundai Creta Gen 1 exterior design

    हुंडई क्रेटा को भारत में सबसे पहले 2015 में लॉन्च किया गया था। इस गाड़ी की डिजाइन बॉक्सी थी और इसकी एक्सटीरियर डिजाइन काफी सुरक्षित थी जो लोगों को काफी पसंद आई। आगे की तरफ इसमें बोल्ड प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट के साथ शार्प लुक्स वाली एलईडी डीआरएल्स, ट्रिपल-स्लेट क्रोम ग्रिल और चौड़ा बंपर दिया गया था। पीछे की तरफ इसमें रैपअराउंड हैलोजन टेललाइट दी गई थी जो इस एसयूवी कार के स्लीक और अपराइट स्टेंस को अच्छा कॉम्पलिमेंट दे रही थी। 

    Hyundai Creta Gen 1 interior design

    केबिन के अंदर इसमें बेज और ब्लैक डुअल-टोन कलर थीम दी गई थी। इसके डैशबोर्ड की डिजाइन एकदम क्लीन थी और इस पर 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मोनोटोन एमआईडी के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पोजिशन किया गया था। इस गाड़ी के केबिन में सिंपल डैशबोर्ड लेआउट और अच्छी क्वालिटी के मटीरियल का इस्तेमाल किया गया था जिससे इसका केबिन काफी प्रीमियम नजर आता था।  

    Hyundai Creta Gen 1 7-inch touchscreen

    इस गाड़ी में बिल्ट-इन नेविगेशन के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स और चारों दरवाजों पर पावर विंडो जैसे फीचर दिए गए थे। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, फ्रंट डिस्क ब्रेक, अडेप्टिव गाइडलाइंस के साथ रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए थे। 

    Hyundai Creta Gen 1 driving

    पहली जनरेशन हुंडई क्रेटा में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए थे जो इस प्रकार थे :- 

    इंजन 

    1.6-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    1.4-लीटर डीजल इंजन 

    1.6-लीटर डीजल इंजन 

    पावर 

    123 पीएस

    90 पीएस

    128 पीएस

    टॉर्क

    151 एनएम

    220 एनएम

    260 एनएम

    ट्रांसमिशन  

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    जनरेशन 1 फेसलिफ्ट (2018-2020)

    Hyundai Creta gen 1 facelift exterior design

    चार साल तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहने के बाद हुंडई ने फेसलिफ्ट क्रेटा को मार्केट में लॉन्च किया। मई 2018 में इस गाड़ी को कई हल्के-फुल्के डिजाइन अपडेट मिले जिसमें नई डिजाइन की डुअल-पॉड हैलोजन हेडलाइट, स्लीक क्रोम बार के साथ नई ग्रिल, और मॉडिफाइड बंपर शामिल थे। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल्स के साथ नए हैलोजन फॉग लैंप्स और नई हैलोजन टेललाइट भी जोड़ी गई थी। 

    Hyundai Creta gen 1 facelift interior design

    केबिन के अंदर इसमें पहले की तरह ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई, लेकिन नया लुक देने के लिए इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री दी गई थी। इसकी फीचर लिस्ट में भी ज्यादा कोई बदलाव नहीं किए गए थे, लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन में थोड़े बहुत नए फीचर जरूर जोड़े गए जिसमें सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, क्रूज कंट्रोल और वियरेबल स्मार्ट की शामिल रहे। 

    Hyundai Creta gen 1 facelift single-pane sunroof

    इसकी सेफ्टी लिस्ट काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के जैसी थी, लेकिन इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट में आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज फीचर जोड़ा गया था। फेसलिफ्ट क्रेटा में प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए थे। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 ने 3 लाख बिक्री का आंकड़ा किया पार

    जनरेशन 2 (2020-2024)

    Hyundai Creta 2nd gen exterior design

    क्रेटा को मार्च 2020 में नया जनरेशन अपडेट दिया गया। इस गाड़ी का एक्सटीरियर और इंटीरियर पहले से एकदम नया था। लुक्स के मामले में यह अपने पुराने मॉडल जैसी बिल्कुल नहीं दिखाई देती थी।  सेकंड जनरेशन क्रेटा को ग्राहकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसमें इसकी कर्व्ड बॉडी स्टाइलिंग की काफी आलोचना हुई।

    एक्सटीरियर पर इसमें कर्व्ड एलईडी डीआरएल्स के साथ यूनीक 3-पॉड एलईडी हेडलाइट, हॉरिजोंटल और वर्टिकल क्रोम स्लेट्स के साथ बड़ी ग्रिल, 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और एलईडी टेललाइट दी गई थी।  

    Hyudai Creta 2nd gen dashboard

    केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई थी जो इसे ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक दे रही थी। इस गाड़ी के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ रेड हाइलाइट दिए गए थे जो इसके स्पोर्टी नेचर को दर्शाते थे। इसमें लेयर्ड डिजाइन वाला डैशबोर्ड लेआउट दिया गया था और इस पर नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल डिजिटल डिस्प्ले पोजिशन किया गया था। इसमें सीटों पर डुअल-टोन ब्लैक और ग्रे कलर फिनिश दी गई थी।  

    सेकंड जनरेशन क्रेटा ज्यादा फीचर लोडेड कार थी। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए थे। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), हिल-स्टार्ट असिस्ट और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम दिए गए थे। 

    Hyudai Creta 2nd gen exterior design

    इस एसयूवी कार के इंजन लाइनअप में भी बदलाव किए गए थे जो इस प्रकार थे :- 

    इंजन

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 

    1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    1.5-लीटर डीजल इंजन 

    पावर 

    115 पीएस

    140 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क 

    144 एनएम

    242 एनएम

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी*

    7-स्पीड डीसीटी^

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    *सीवीटी = कंटिन्युअस वेरिएबल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन  

    ^डीसीटी  = डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    फरवरी 2023 में हुंडई ने क्रेटा एसयूवी के साथ मिलने वाले 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया था। 

    जनरेशन 2 फेसलिफ्ट (2024 से)

    Hyundai Creta gen 2 facelift exterior design

    सेकंड जनरेशन क्रेटा को अपनी स्टाइलिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी जिसके चलते इस गाड़ी का फेसलिफ्ट वर्जन जनवरी 2024 में उतारा गया। नए अपडेट के साथ हुंडई ने स्ट्रेट लाइंस वाली बॉक्सी एसयूवी को फिर से पेश किया, जिसने ओरिजिनल क्रेटा को पॉपुलर बनाया था। फेसलिफ्ट वर्जन में स्प्लिट-एलईडी हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई जिससे इसे ज्यादा प्रीमियम लुक मिला। 

    Hyundai Creta gen 2 facelift interior design

    केबिन के अंदर इसमें कॉपर एक्सेंट के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट दिया गया जिससे इसे ज्यादा प्रीमियम लुक मिला। इसमें स्टीयरिंग व्हील पहले वाला ही दिया गया था, साथ ही इसमें डुअल 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले जोड़े गए जिससे इसके केबिन को मॉडर्न लुक मिला।

    इसकी फीचर काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाली रही, लेकिन इसमें कई नए फीचर भी जोड़े गए जिसमें डुअल-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस शामिल रहे। यह पहली जनरेशन क्रेटा रही जिसके सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए।  

    Hyundai Creta gen 2 facelift 1.5-litre diesel engine

    फेसलिफ्ट वर्जन में सेकंड जनरेशन मॉडल वाले 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए , साथ ही इसमें नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस/253 एनएम) भी शामिल किया गया। 

    Hyundai Creta N Line exterior design

    Hyundai Creta N Line interior design

    क्रेटा फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के बाद हुंडई ने क्रेटा का एन लाइन वर्जन पेश किया। इस वेरिएंट में स्पोर्टी कॉस्मेटिक अपडेट और कड़ा सस्पेंशन सेटअप दिया गया जिससे इसे ज्यादा एंगेजिंग ड्राइव एक्सपीरिएंस मिला। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।  

    Hyundai Creta Electric exterior design

    Hyundai Creta Electric interior design

    क्रेटा एन लाइन वर्जन की लॉन्चिंग के बाद हुंडई ने इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार का इलेक्ट्रिक वर्जन क्रेटा इलेक्ट्रिक को जनवरी 2025 में आयोजित हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च किया। इसमें स्टैंडर्ड क्रेटा और एन लाइन वेरिएंट वाले डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक एलिमेंट जैसे ब्लेंक-ऑफ ग्रिल और एक्टिव एयर फ्लैप्स भी मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें नेवी ब्लू और ग्रे कलर थीम दी गई है। इसमें इंफोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पर कई ईवी-स्पेसिफिक यूजर इंटरफेस अपडेट भी दिए गए हैं।  

    क्रेटा इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं :-

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच 

    51.4 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम 

    200 एनएम 

    एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 

    390 किलोमीटर 

    473 किलोमीटर 

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    कीमत और मुकाबला 

    मौजूदा हुंडई क्रेटा एसयूवी की कीमत कुछ इस प्रकार है:

    मॉडल 

    कीमत

    हुंडई क्रेटा 

    11.11 लाख रुपये से  20.50 लाख रुपये

    हुंडई क्रेटा एन लाइन 

    16.93 लाख रुपये से 20.64 लाख रुपये

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 

    17.99 लाख रुपये से 24.38 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।

    हुंडई क्रेटा और क्रेटा एन लाइन रेगुलर मॉडल का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टाटा कर्व, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से है। जबकि, क्रेटा इलेक्ट्रिक का कंपेरिजन टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6 और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है।

    आपको हुंडई क्रेटा का कौनसा जनरेशन सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  



     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है